CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Jungle Murder Case: जंगल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

Balod Jungle Murder Case: जंगल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

By Newsdesk Admin 27/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जनवरी | बालोद। Balod Jungle Murder Case : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 24 जनवरी को जंगल से आ रही तेज बदबू ने जिस रहस्य की ओर इशारा किया था, उसकी परतें अब पूरी तरह खुल चुकी हैं।

Contents
स्थानीय ग्रामीण की सूचना से शुरू हुई जांचपत्थरों के नीचे मिली महिला की पहचानमोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिसशराब, विवाद और फिर मौतबेहोशी के बाद पत्थर से कुचलकर हत्यासबूत मिटाने की कोशिश, मोबाइल तोड़कर फेंकाहत्या में इस्तेमाल सामान बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

स्थानीय ग्रामीण की सूचना से शुरू हुई जांच

डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव में एक ग्रामीण जब सुबह जंगल की ओर गया, तो दुर्गंध के बीच उसे जमीन पर मानव पैर की उंगलियां दिखाई दीं। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे।

पत्थरों के नीचे मिली महिला की पहचान

मौके से पत्थर हटाने पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि 16 जनवरी को एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां हाथ में बने टैटू और कपड़ों के आधार पर मृतका की पहचान कमला राजपूत के रूप में हुई।

मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुमशुदगी के दौरान मिले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसी आधार पर तरौद निवासी नेमीचंद साहू को संदेह के घेरे में लेकर हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

शराब, विवाद और फिर मौत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और कमला का प्रेम संबंध था। 16 जनवरी को दोनों बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे, जहां आरोपी ने पहले शराब पी। शादी और साथ रहने के प्रस्ताव को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में उसने कमला का गला दबा दिया।

बेहोशी के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या

जब कमला जमीन पर बेसुध गिर पड़ी, तब भी उसकी सांसें चल रही थीं। आरोपी ने उसे जंगल के निचले हिस्से में घसीटते हुए ले गया और पहचान मिटाने के इरादे से एक भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद शव को पत्थरों से ढक दिया गया।

सबूत मिटाने की कोशिश, मोबाइल तोड़कर फेंका

हत्या के बाद मृतका के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। आरोपी मोबाइल लेकर घर चला गया, रातभर सोया और अगली सुबह काम के बहाने ट्रेन से दुर्ग रवाना हुआ। दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर उसने मोबाइल को पटककर तोड़ दिया और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टूटी चूड़ियां, शराब की बोतल, हत्या में इस्तेमाल पत्थर और मोबाइल के अवशेष बरामद किए। आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली

Korba Elephant Attack: धान उपार्जन केंद्र में सो रहे मंडी प्रभारी को जंगली हाथी ने कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Raipur Temperature: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा रायपुर, 37°C पहुंचा पारा; अगले तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी

Newsdesk Admin 27/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

DSP Naresh Patel Holi
DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली

सीजी भास्कर, 5 मार्च।होली के त्योहार के बाद…

iPhone 15 Discount Offer India
iPhone 15 Discount Offer India : iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट, 256GB मॉडल की कीमत में बड़ा कट; ऑफर के साथ मिल रहा सस्ता

सीजी भास्कर, 5 मार्च।प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान…

Korba Elephant Attack: धान उपार्जन केंद्र में सो रहे मंडी प्रभारी को जंगली हाथी ने कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Korba Elephant Attack: कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र…

You Might Also Like

Bilaspur High Court Decision
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

05/03/2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
देश-दुनियाराजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

05/03/2026
DSP Naresh Patel Holi
छत्तीसगढ़

DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली

05/03/2026
छत्तीसगढ़

Korba Elephant Attack: धान उपार्जन केंद्र में सो रहे मंडी प्रभारी को जंगली हाथी ने कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?