CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Road Accident : ट्रक ने युवक को 400 मीटर और बाइक को 4 किमी तक घसीटा

Balod Road Accident : ट्रक ने युवक को 400 मीटर और बाइक को 4 किमी तक घसीटा

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share
Balod Road Accident
Balod Road Accident

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल : शनिवार को बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे (Balod Road Accident) में एक दंपति ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम अरौद में हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के रवेलीडीह ननकट्ठी निवासी विशंभर साहू (40) अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम भेंगारी (लाटाबोड़) में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा की ओर से आ रही आयरन ओर से लदी ट्रक (सीजी 04 एलएफ 2799) ने ग्राम अरौद के पास उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर (Balod Road Accident) मार दी।

हादसे के बाद ट्रक ने विशंभर को करीब 400 मीटर तक घसीटा, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से सड़क पर बिखर गए। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का मस्तिष्क बाहर निकल आया और शरीर की हड्डियां अलग-अलग स्थानों पर पाई गईं। पत्नी टिकेश्वरी ट्रक की टक्कर के बाद सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और बाइक को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पैरी तक ले गया। वहां ग्रामीणों ने ट्रक (Balod Road Accident) को रोका और जमकर हंगामा किया। पत्नी के बैग का सामान भी सड़क पर बिखर गया।

परिजनों ने बताया कि दंपत्ति के दो बच्चे हैं—बेटा 7वीं और बेटी 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं। हादसे की सूचना मिलने पर गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

You Might Also Like

Lucknow Bus Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

IED Blast Bijapur : गलगम के जंगलों में IED धमाका, STF जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

Raipur Ring Road Accident : राजेंद्र नगर कटरा तालाब टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, एक की मौत

Raipur Late Night Clash Bismil Ki Mehfil : ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात सड़क पर भिड़ंत, टक्कर से शुरू हुआ बवाल

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav jail case: ‘लंगर’ वाले बयान पर खुलकर बोले राजपाल, नवाज़ुद्दीन की बात को बताया दिल से निकली सच्चाई

सीजी भस्कर 23 फ़रवरी राजपाल यादव ने चेक…

Chhattisgarh Budget 2025-26: कल पेश होगा आम बजट, व्यापारी नई तकनीक और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर राहत की आस में

रायपुर में विधानसभा में पेश होने जा रहे…

Airport Recruitment CG
Airport Recruitment CG : माँ महामाया एयरपोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 26 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर…

O Romeo Box Office
O Romeo Box Office : धीमी रफ्तार से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही शाहिद कपूर की फिल्म, OTT रिलीज का इंतजार तेज

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। निर्देशक विशाल भारद्वाज की…

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम के…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Lucknow Bus Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

23/02/2026
घटना दुर्घटना

CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

23/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

IED Blast Bijapur : गलगम के जंगलों में IED धमाका, STF जवान घायल; एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

23/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Ring Road Accident : राजेंद्र नगर कटरा तालाब टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, एक की मौत

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?