CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में तेज रफ्तार का कहर, साइन बोर्ड से टकराकर युवक की मौत

Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में तेज रफ्तार का कहर, साइन बोर्ड से टकराकर युवक की मौत

By Newsdesk Admin
02/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित (Balodabazar Road Accident) हुई है। गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोनों ही मामलों में वाहन चालकों की लापरवाही और तेज गति मुख्य कारण मानी जा रही है।

Contents
  • साइन बोर्ड से टकराई मोपेड, मौके पर ही मौत
  • हाईवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
  • तेज रफ्तार बनी हादसों की बड़ी वजह

साइन बोर्ड से टकराई मोपेड, मौके पर ही मौत

पहली घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलासी की है, जहां 56 वर्षीय बीरबल ढीमर अपने मोपेड से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ने से मोपेड सड़क किनारे लगे चेतावनी साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीरबल ढीमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

हाईवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोंका लटुवा में सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसा। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं (Balodabazar Road Accident) हुई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर रेत और गिट्टी का ढेर होने के कारण वाहन की रफ्तार कम हो गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसों की बड़ी वजह

दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह बन रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच (Balodabazar Road Accident) की जा रही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक
कोपरा-जलाशय के पास प्रस्तावित प्लांट का आवेदन वापस, पर्यावरणीय कारणों से कंपनी का फैसला
CG GOVT On Naxalites : हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए…LMG के बदले मिलेंगे 5 लाख और एके-47 पर 4 लाख रुपये…विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर 1 लाख का ईनाम…
Anganwadi Worker Murder : जमानत पर छूटे आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से हत्या की, फिर केंद्र में फांसी लगाकर दी जान
Newborn abandoned in forest: मध्यप्रदेश में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के मासूम को जंगल में दबाया पत्थरों तले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

मेलबर्न में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, बोले- ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ है नए भारत की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में…

Green Manure
Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :   खेतों की घटती…

Mahua Liquor
Mahua Liquor : नया सवेरा अभियान में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो लोगों को दबोचा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

Ravishankar Sagar Dam
Ravishankar Sagar Dam : रविशंकर सागर बांध के लिए 4.58 करोड़ मंजूर, सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास कार्य होंगे शुरू

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  रविशंकर सागर बांध…

Tree Plantation
Tree Plantation : सरदार पटेल जयंती पर गरियाबंद पुलिस की नई पहल, बच्चों के साथ दिया एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?