CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

By Newsdesk Admin 10/02/2026
Share
Balrampur Crime
Balrampur Crime

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा में उस समय सनसनी (Balrampur Crime) फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव घर के कुएँ में मिला। मृतका की पहचान शीला लकड़ा के रूप में हुई है, जिसकी मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

परिजनों के अनुसार शीला की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। संतान न होने को लेकर पारिवारिक तनाव की स्थिति बनी रहती थी, जिसको लेकर आए दिन विवाद की बात भी सामने आ रही है। परिजनों का आरोप है कि इसी कारण शीला के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।

जानकारी के मुताबिक, शीला अपने पति के साथ घटना से एक दिन पहले ही अंबिकापुर से लौटी थी, जहां वे संतान प्राप्ति की कामना को लेकर गए हुए थे। घटना रात लगभग एक बजे की बताई (Balrampur Crime) जा रही है। पति का कहना है कि नींद खुलने पर पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। तलाश के दौरान घर का पालतू कुत्ता बार-बार कुएँ की ओर जाने लगा, जिससे संदेह हुआ। टॉर्च की रोशनी डालने पर कुएँ के पानी में शीला का शव तैरता दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कुएँ से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद (Balrampur Crime) ही हो सकेगा। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

वहीं, मृतका के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Newsdesk Admin 10/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?