CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Barnawapara Wildlife Sanctuary : विदेशी पर्यटकों को भी भाया बारनवापारा अभयारण्य की खूबसूरती

Barnawapara Wildlife Sanctuary : विदेशी पर्यटकों को भी भाया बारनवापारा अभयारण्य की खूबसूरती

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Barnawapara Wildlife Sanctuary
Barnawapara Wildlife Sanctuary

छत्तीसगढ़ के वनों की खूबसूरती और जैव विविधता अपनी अलग पहचान रखती है, जिसके आकर्षण से विदेशी पर्यटक भी अछूते नहीं हैं। विगत दिनों यूरोपीय देश लातविया से सुश्री बाइबा कालनीना बलौदाबाज़ार जिले में स्थित बारनवापारा अभयारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) पहुंचीं।

सुश्री बाइबा ने यहां प्रकृति के सान्निध्य में कुछ शांत पल बिताए और वन्यजीवों को नजदीक से देखा। अभयारण्य भ्रमण के दौरान उन्होंने भालू, गौर, कृष्णमृग, सांभर और स्पॉटेड डियर को अपने प्राकृतिक आवास में निर्भीक रूप से विचरण करते देखा। सुश्री बाइबा ने बारनवापारा की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण, समृद्ध फ्लोरा-फौना, वन्यजीवों और बेहतर प्रबंधन की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा बारनवापारा अभयारण्य (Barnawapara Wildlife Sanctuary) में सुरक्षित एवं सतत इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यहां स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पर्यटन, संरक्षण और आजीविका—तीनों के बीच संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राज्य शासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बारनवापारा अभयारण्य में तेंदुआ, भालू, गौर, कृष्णमृग, सांभर, जंगली सूअर सहित अनेक प्रमुख वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलता है। साथ ही यहां 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण है।

छत्तीसगढ़ का प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य बारनवापारा (Barnawapara Wildlife Sanctuary), जो 1 नवंबर 2025 से पुनः पर्यटकों के लिए खोला गया है, अब तेजी से पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अपनी समृद्ध जैव विविधता, मनमोहक प्राकृतिक वातावरण और रोमांचकारी सफारी अनुभव के कारण यह अभयारण्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

पर्यटकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष सफारी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। अभयारण्य में प्रवेश हेतु तीन मुख्य गेट—रवान, पकरीद और बरबसपुर—से सफारी सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही विशेष लेपर्ड सफारी जोन भी विकसित किया गया है, जहां तेंदुआ दर्शन की संभावनाएं अधिक हैं और यह जोन पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

CG Big Break : रायपुर गोलीकांड का मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पहले से ही 10 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
राजनांदगांव में पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, कलेक्टर ने बढ़ाई आय और टैक्स कलेक्शन की बात
Bastar MLA Wife Attacked : बस्तर में सनसनी, विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, ICU में हालत नाज़ुक
अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
RDA Property Portal : अब घर बैठे खरीद सकेंगे RDA की संपत्तियां, कमल विहार और रावभाटा की 121 प्रॉपर्टी ऑनलाइन उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?