CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर

By Newsdesk Admin
09/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है, फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगलों में किया गया है। बस्तर पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए हैं। पूरे इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं, क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब हो कि 5 फरवरी को दंतेवाड़ा जिले में पांच महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर पांच महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों हुंगा उर्फ हरेन्द्र कुमार माड़वी (30 वर्ष), आयते मुचाकी (38 वर्ष), शांति उर्फ जिम्मे कोर्राम (28 वर्ष), हुंगी सोड़ी (29 वर्ष), हिड़मे मरकाम (30 वर्ष) और जोगी सोड़ी (35 वर्ष) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी के बुरगुम पंचायत में सक्रिय थे। नक्सलियों के खिलाफ सड़क खोदने, नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने तथा अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10 हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 212 इनामी सहित कुल 900 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

NH130B Land Acquisition Update : रायपुर-बलौदाबाजार एनएच चौड़ीकरण अंतर्गत भूमि खरीदी-बिक्री से प्रतिबंध हटा
Cinema Rape Case : मशहूर एक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश से जताई नाराज़गी
AI Smart Glasses Police : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हाईटेक कवच, AI चश्मों से होगी संदिग्धों की पहचान
Rajim Law & Order Update : राजिम विवाद पर सीएम साय का कड़ा संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?