CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Dussehra Festival : अमित शाह बोले – 2026 के बाद नक्सलवाद बस्तर के विकास और अधिकारों को नहीं रोक पाएगा

Bastar Dussehra Festival : अमित शाह बोले – 2026 के बाद नक्सलवाद बस्तर के विकास और अधिकारों को नहीं रोक पाएगा

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Bastar Dussehra Festival
Bastar Dussehra Festival

सीजी भास्कर, 4 अक्टूबर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा महोत्सव (Bastar Dussehra Festival) को संबोधित करते हुए कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ और भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि उनकी प्रार्थना है कि मां दंतेश्वरी हमारे सुरक्षा बलों को इतनी शक्ति दें कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर को लाल आतंक से मुक्त किया जा सके।

अमित शाह ने कहा कि वर्षों तक यह भ्रांति फैलाई जाती रही कि नक्सलवाद विकास की लड़ाई है, जबकि हकीकत में बस्तर विकास से वंचित रहा और इसका मूल कारण नक्सलवाद ही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वह भरोसा दिलाते हैं कि 31 मार्च 2026 के बाद नक्सली न तो बस्तर के विकास और न ही यहां के लोगों के अधिकारों को रोक पाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर के गुमराह बच्चे भी स्थानीय गांवों के ही हैं। जनता उन्हें समझाए कि हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आएं और विकास का हिस्सा बनें। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण नीति से 500 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर किसी ने हथियारों के जरिए शांति भंग करने का प्रयास किया तो हमारे सशस्त्र बल और पुलिस माकूल जवाब देंगे।

अमित शाह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार बस्तर के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 4.40 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर का दशहरा, बस्तर ओलंपिक, खानपान, वेशभूषा, कला और वाद्ययंत्र पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 1874 से मुरिया दरबार की सक्रिय परंपरा, न्यायिक व्यवस्था और जनसंवाद की ऐतिहासिक धरोहर वैश्विक प्रेरणा है। 14वीं शताब्दी से मां दंतेश्वरी की रथयात्रा ने इस क्षेत्र में सांस्कृतिक जागृति की शुरुआत की थी।

अमित शाह ने स्वदेशी आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अगर 140 करोड़ लोग स्वदेशी का संकल्प लें तो भारत को विश्व की सर्वोच्च आर्थिक शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जीएसटी में भारी छूट का उल्लेख करते हुए कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं को लगभग कर-मुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी सम्मान के लिए कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू का चयन इसका उदाहरण है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जा चुका है। बस्तर संभाग में हजारों प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बस्तर दशहरा महोत्सव के अवसर पर ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त के तहत 70 लाख माताओं को 607 करोड़ रुपये वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की शुरुआत भी की गई है, जिसके तहत 250 गांवों को जोड़ा गया है।

Cold Wave Chhattisgarh : उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का तीखा वार, अंबिकापुर में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
रायपुर में गांजा तस्करी करते राजस्थान और MP के युवक गिरफ्तार, स्कूल के पास पकड़ाए…
बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत
Bhilai Municipal Corporation Transfer 2026 : कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले
Pamgarh Police Case : नहर में बहती मिली नवजात की लाश, जांजगीर में सनसनी, 1-2 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?