CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Flood Relief : बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त आदेश

Bastar Flood Relief : बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त आदेश

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Bastar Flood Relief
Bastar Flood Relief

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के (Bastar Flood Relief) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहानि और पशुहानि झेलने वाले परिवारों को राहत राशि बिना विलंब के दी जाए। क्षतिग्रस्त आवासों के सुधार हेतु तिरपाल, बाँस-बल्ली और राहत सामग्री का वितरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का सतत भ्रमण कर राहत कार्यों का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने सड़क संपर्क बहाली, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति को युद्धस्तर पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की शीघ्र बहाली ही राहत कार्यों की सफलता की कुंजी है।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि यदि उन्हें शासन स्तर से अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता हो तो वे तुरंत प्रस्ताव भेजें। प्रमुख सचिव ने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों में भोजन, कपड़े और सूखा राशन की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही, स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को भी प्राथमिकता दी जाए।

बैठक के प्रारंभ में राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर में बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों को अतिरिक्त राशन का आबंटन कर दिया गया है और सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चारों जिलों के कलेक्टरों से सीधा संवाद कर चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टरों ने बताया कि अधिकांश बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है और स्थिति नियंत्रण में है। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पूरा ध्यान (Bastar Flood Relief) कार्यों को गति देने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुँचाने पर केंद्रित है।

Mission 90 Plus Chhattisgarh : ‘मिशन 90 प्लस’ बनेगा टर्निंग पॉइंट: डी–ई ग्रेड विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने कलेक्टर–एसएसपी का संवाद, प्रेरणा से परिवर्तन की पहल
Amit Shah Chhattisgarh Visit : नक्सल डेडलाइन से पहले बड़ा दौरा, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Nava Raipur Labour Camp : 40 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में प्रवासी मजदूरों के लिए बनेगा अत्याधुनिक श्रमिक नगर
Chhattisgarh Mental Health : बढ़ रहा मानसिक तनाव, एक साल में 23 हजार लोगों ने मांगी मदद
गैंगस्टर अमन साहू को कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड से लाया गया रायपुर, राजधानी के दो बड़े कारोबारियों की हत्या की साजिश रचने के मामले में होगी पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?