CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NH-63 Accident : कार और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत, आग की लपटों में जिंदा जले दो युवक, NH-63 पर मचा हड़कंप

NH-63 Accident : कार और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत, आग की लपटों में जिंदा जले दो युवक, NH-63 पर मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर | नेशनल हाईवे 63 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क(NH-63 Accident) हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। किलेपाल के पास कार और बोलेरो की जोरदार टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में पूरी कार धधकती आग का गोला बन गई और राख में तब्दील हो गई।

स्थानीय लोगों ने जब हादसे का नजारा देखा तो बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज़ आग की वजह से कार के भीतर फंसे दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए। दूसरी ओर बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल(NH-63 Accident) हो गए, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक गीदम के रहने वाले थे और कोडेनार के पास एक ढाबे में भोजन करने जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो से उनकी कार टकरा गई। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और कार आग की लपटों से घिर गई।
फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवक गीदम क्षेत्र से थे। वहीं, हादसे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए बोलेरो सवार घायलों (NH-63 Accident)से पूछताछ की जा रही है।

जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

BHILAI IIT student dies : भिलाई में आईआईटी छात्र की संदिग्ध मौत
Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा
भिलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह, महाआरती कर बांटा प्रसाद, कहा- “गर्व है कि हम सनातनी हैं”
Abujhmad Bamboo Bridge : ग्रामीणों ने श्रमदान से किया अस्थाई बांस पुल का निर्माण
Teacher Training : FLN प्रशिक्षण में शिक्षकों को पांच दिन का ब्लॉक स्तर ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Jalore: जालौर में बिजली के तार की चपेट में आई मिर्च से लदी ट्रक, भीषण आग से मची अफरातफरी

01/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

13/12/2024
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर

06/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यरोजगारस्वास्थ्य

Ganja smuggling in Raigarh using a rented car : साढ़े 3 लाख का माल बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

21/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?