CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Migration Rehabilitation : बस्तर से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, सरकार बनाएगी विस्तृत योजना

Bastar Migration Rehabilitation : बस्तर से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, सरकार बनाएगी विस्तृत योजना

By Newsdesk Admin
02/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग के ऐसे विस्थापित परिवार जो किन्ही कारणों बस्तर संभाग के सीमावर्ती तेलंगाना एवं आन्ध्रप्रदेश में प्रवासित है, ऐसे परिवारों के पुनर्वास की कार्ययोजना बनायी जा रही है। मंत्रालय महानदी भवन में आज अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में पुनर्वास हेतु गठित राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में बताया गया कि जिला दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर के लोग तेलंगाना एवं आन्ध्रप्रदेश राज्य में प्रवासित हो गए है। इसके लिए प्रवासित परिवारों की ओर से राष्ट्रीय जनजातीय आयोग में याचिका दायर किया गया है। इसके तहत माननीय आयोग द्वारा एक माह के भीतर सर्वे कर प्रवासित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके परिपालन में बस्तर संभाग के संभागायुक्त द्वारा एक समयबद्ध कार्यक्रम के तहत कलेक्टर दंतेवाड़ा, सुकमा एवं जिला बीजापुर को प्रवासित परिवारों के सर्वे किया जाकर 15 दिन के भीतर प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सर्वे अनुसार जिला दंतेवाड़ा से तेलंगाना प्रदेश के 60 ग्राम में 618 परिवार के 2654 व्यक्ति एवं जिला सुकमा से तेलंगाना प्रदेश के 293 ग्राम में 2733 परिवार के 12026 व्यक्ति तथा जिला बीजापुर से तेलंगाना प्रदेश के 114 ग्राम में 994 परिवार के 5029 व्यक्ति प्रवासित है। इस तरह छत्तीसगढ़ राज्य के उक्त तीनो जिला से तेलंगाना राज्य के 467 ग्राम में 4345 परिवार के 19709 व्यक्ति प्रवासित है।

इसी तरह जिला दंतेवाड़ा से आंध्रप्रदेश के 25 ग्राम में 125 परिवार के 568 व्यक्ति एवं जिला सुकमा से आंध्रप्रदेश के 155 ग्राम में 2462 परिवार के 10787 व्यक्ति तथा जिला बीजापुर से आंध्रप्रदेश के 04 ग्राम में 07 परिवार के 34 व्यक्ति प्रवासित है। इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य के उक्त तीनो जिला से आंध्रप्रदेश राज्य के 184 ग्राम में 2594 परिवार के 11389 व्यक्ति प्रवासित है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के जिला दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर के 667 ग्राम से तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्य के 651 ग्राम में 6939 परिवार के 31098 व्यक्ति प्रवासित है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर संभाग डोमन सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज से चर्चा कर अन्य प्रांतों में प्रवासित परिवारों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बार और सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर लें। इसी तरह से पिंगुआ ने कलेक्टर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों से अन्य प्रांतों में प्रवासित लोगों के बारे में उनके मूल ग्राम एवं निवास स्थान से आवश्यक जानकारी तैयार कर लें। जिससे पुनर्वास योजना बनाने आसानी होगी।
इसी तरह से पुनर्वास योजना बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित दिए गए है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दें, जिससे शीघ्र पुनर्वास योजना बनाने में आसानी होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव मती ऋर्चा शर्मा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव मती शहला निगार, गृह विभाग की सचिव मती नेहा चम्पावत, आईजी बस्तर सुन्दरराज, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित कलेक्टर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हुए। इसी तरह से बैठक में सामान्य प्रशासन, वित्त विभाग, राजस्व, स्कूल शिक्षा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Chhattisgarh Historical Discovery : रायपुर के राजकुमार कॉलेज में मिला इतिहास का अनमोल खजाना
रायपुर में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बच्चों का हार्ट इलाज, 637 की फ्री जांच; 97 हजार से ज्यादा की स्क्रीनिंग
Ghar Wapsi Korba: हनुमंत कथा में 583 लोगों की वापसी का दावा, धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण पर बड़ा बयान
प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत की टीम को भाया छत्तीसगढ़, इस जिले में होगी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग, CM साय ने दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप
Breaking : CM विष्णु देव साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग होंगे शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल

Preity Zinta is returning to the big screen…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Divyang Employment Camp Raipur : दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, रायपुर में आज 100 पदों पर विशेष प्लेसमेंट कैम्प

23/01/2026
NHM STAFF TERMINATION
छत्तीसगढ़

NHM STAFF TERMINATION : एनएचएम के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा समाप्त

03/09/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

1408 दिन गायब रहे डॉक्टर को मिला BMO का पद: पत्नी संग चलाया निजी अस्पताल

29/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

CG-SET का 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट:इस बीच 2 बार हो गए UGC-NET एग्जाम; 1 लाख से युवा परेशान; PHD-नौकरी पर असर

17/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?