CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BEO Suspended : स्कूल के 17 लाख मुआवजे का निजी इस्तेमाल करने वाला बीईओ रिटायरमेंट से 2 दिन पहले सस्पेंड

BEO Suspended : स्कूल के 17 लाख मुआवजे का निजी इस्तेमाल करने वाला बीईओ रिटायरमेंट से 2 दिन पहले सस्पेंड

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share
Jaisingh Bhardwaj Suspended
Jaisingh Bhardwaj Suspended

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वित्तीय अनियमितता का एक मामला उजागर हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पिथौरा के विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर को निलंबित (BEO Suspended) कर दिया है। उल्लेखनीय है कि केके ठाकुर 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे।

यह मामला नेशनल हाईवे 53 के फोर लेन निर्माण से संबंधित है, जिसमें भगतदेवरी के शासकीय मिडिल स्कूल की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसके मुआवजे के रूप में सरकार ने स्कूल के नाम पर 16 लाख 61 हजार 163 रुपए जारी किए थे।

मुआवजा राशि का निजी उपयोग (BEO Suspended)

बीईओ ठाकुर ने इस राशि को बिना किसी लिखित स्वीकृति के दो साल तक अपने पास रखा और इसका निजी उपयोग किया। इसके अलावा, उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना अवकाश स्वीकृति के छुट्टी ली और इस अवधि का वेतन भी प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता और कोषालय संहिता का उल्लंघन करने के कारण उन्हें दोषी ठहराया गया। इसके बाद, स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए। केके ठाकुर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन जेडी ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय दो दिन पहले ही लिया।

पहले भी रहा विवादों से नाता (BEO Suspended)

विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। डेढ़ साल पहले, बसना विधायक संपत अग्रवाल के मौखिक आदेश पर, बीईओ ठाकुर ने वजेपुर के एक शिक्षक को 76 दिनों के लिए अयोध्या में आम भंडारे में सेवा देने के लिए विभागीय लिखित आदेश जारी किया था। इस मामले में बीईओ ठाकुर और शिक्षक को डीईओ द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था।

College Result : परिणाम में गड़बड़ी से भड़के छात्र, हाईवे पर उतरे, घंटों तक लगा रहा जाम
CG Supplementary Exam 2026 : 5वीं-8वीं की पूरक परीक्षाएं शुरू, छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी
आईलाsssss…छत्तीसगढ़ में‌ Govt स्कूल के चपरासी ने Student से कहा -“जाओ पान ठेला से मेरे लिए राजश्री गुटखा ले आओ” 🛑 डीईओ ने किया Suspend
मेरठ की यूनिवर्सिटी में बवाल : पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने मांगी माफी
NEET UG : परीक्षा से पहले लाखों अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल, प्रवेश पत्र को लेकर एजेंसी ने दिया बड़ा भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?