CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मारा गया भागलपुर का कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा, पुलिस और STF में मिलकर किया एनकाउंटर

मारा गया भागलपुर का कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा, पुलिस और STF में मिलकर किया एनकाउंटर

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई : बिहार के भागलपुर की एसटीएफ और नवगछिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी गुरुदेव उर्फ फूफा को मार गिराया गया है. पूर्णिया के रहने वाले गुरुदेव मंडल का एसटीएफ और पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस के रंगरा थाना क्षेत्र सोनैया घर के पास की गई. दरअसल, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि रंगरा थाना इलाके के मुरली में सोनैया धार के पास अपराधियों का ग्रुप है.

सूचना पर एसटीएफ ने नवगछिया पुलिस का सहयोग लेते हुए देर रात तकरीबन एक बजे अपराधियों को घेरा, जिसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. अंधेरे का फायदा उठाकर 6 अपराधी भाग निकले. एसटीएफ ने कुख्यात गुरुदेव मंडल को घेर लिया. जैसे ही उसने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की. पुलिस ने सामने से सीने में और कमर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. एसटीएफ ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है. बताया यह भी जा रहा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना रंगरा इलाके के सोनैया धार के पास बनाई जा रही थी, जिसकी सूचना एसटीएफ को मिली थी.

2017 से कर रहा था गलत काम
नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में गुरुदेव मंडल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, घटना की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई. मृतक की बहन अस्पताल पहुंची और अपने भाई को देखकर रोने लगी. इधर उसके भाई मनोज मंडल ने बताया कि 2017 के सितंबर से उसने गलत काम करना शुरू किए थे. जिसको लेकर समझाया भी गया था. लेकिन वह नहीं माना तो 2018 में उसे परिवार से बेदखल कर दिया गया.

4 सितंबर 2017 को धमदाहा में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद से वह बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने लगा था. सबसे ज्यादा लूट की घटना को उसने अंजाम दिया. एक बार ट्रक चालक की हत्या में उसका नाम सामने आया. पूर्णिया के धमदाहा थाना में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही गुरुदेव पर हत्या, लूट और छिनतई के भी कई मामले दर्ज हैं. गुरुदेव फूफा जी नाम का गिरोह चलाता था. साल 2022 में भी पुलिस से मुठभेड़ में गुरुदेव के पैर में गोली लगी थी. गुरुदेव ने तत्कालीन एसडीपीओ दिलीप कुमार पर हमला किया था, जिसमें एसडीपीओ बाल-बाल बचे थे.

गुरुदेव के पैर में गोली मारी
उन दिनों अप्रैल-मई के बीच लगातार तीन लूट कांड की घटना में शामिल गुरुदेव मण्डल की तलाश पुलिस को थी. तत्कालीन एसपी सुशांत सरोज को सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरोमाइल के पास कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं. ऐसे में एसपी ने तुरंत एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की. उसके बाद अपराधियों को पकड़ने पहुचीं तो सभी अपराधी तेजी से भागने लगे. पुलिस ने कदवा कंचनपुर तक उसका पीछा किया था. इस दौरान गुरुदेव मंडल दोनों हाथों से कट्टे से फायरिंग कर रहा था. कुल 15 राउंड फायरिंग की थी. पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की एसडीपीओ दिलीप कुमार ने निशाना लगाकर गुरुदेव के पैर में गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था.

भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
रात होते ही मंडराते रहस्यमयी ड्रोन, ग्रामीणों में डर का माहौल – क्या है इसकी असलियत?
शाह का सख्त संदेश : ‘बारिश में भी नक्सलियों को चैन से नहीं सोने देंगे’ रायपुर में NFSU कैंपस का शिलान्यास..
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर
Exhumed Body After Accident: धमतरी में सड़क हादसे के बाद दफनाया शव, 3 दिन बाद कब्र से बाहर लाई गई लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?