CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन में ऐसे पोस्टर का विरोध, आनन फानन उतारे गए, नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब, भड़की बीजेपी

बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन में ऐसे पोस्टर का विरोध, आनन फानन उतारे गए, नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब, भड़की बीजेपी

By Newsdesk Admin
26/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। बेलगावी अधिवेशन में जो पोस्टर कांग्रेस की तरफ से लगाए गए हैं उन पोस्टर्स में बने भारत के नक्शे में कश्मीर को शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में शुरू होने वाले कांग्रेस अधिवेशन से पहले ही बीजेपी को आज एक बना बनाया मुद्दा मिल गया दरअसल बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन के लिए शहर में जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें भारत का नक्शा बना हुआ है लेकिन नक्शे में कश्मीर का हिस्सा गायब है। बेलगावी में इस तरह के पोस्टर देख बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है।

गौरतलब हो कि पोस्टर में बने भारत के नक्शे में कश्मीर को शामिल नहीं किया गया है। इससे बीजेपी कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रिंटिंग प्रेस वाले की गलती से शहर के एक इलाके में ऐसे पोस्टर लगाए गए थे। गलती का एहसास होते ही इन पोस्टर्स को तत्काल हटा दिया गया है।

बताया गया है कि कर्नाटक के सीमावर्ती शहर बेलगावी में अगले दो दिनों तक महात्मा गांधी की अध्यक्षता में यहां हुए एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की यादों को ताजा करेगा। कांग्रेस का यह ऐतिहासिक अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर 1924 को किया गया था और इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में याद किया जाता है। अधिवेशन के दौरान गांधीजी ने चरखे पर सूत कातने की अपील की और असहयोग का आह्वान किया, जो स्वतंत्रता-पूर्व भारत में एक बड़ा आंदोलन बन गया। उस ऐतिहासिक अधिवेशन के मुख्य आयोजक गंगाधर राव देशपांडे थे, जिन्हें कर्नाटक का खादी भगीरथ कहा जाता था। वे बेलगावी में स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। बेलगावी को उस समय बेलगाम के नाम से जाना जाता था। देशपांडे ने बेलगाम कांग्रेस अधिवेशन की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी अध्यक्षता गांधी ने की थी।

ऐसा कहा जाता है कि इस अधिवेशन में 70 हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे, जो स्वतंत्रता-पूर्व भारत के लिए अभूतपूर्व संख्या थी। बेलगावी के तिलकवाड़ी में यह अधिवेशन आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन के कारण विजय नगर साम्राज्य के नाम पर इस क्षेत्र का नाम विजय नगर रखा गया। उपस्थित लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए वहां एक कुआं भी खोदा गया था जिसका नाम पंपा सरोवर रखा गया, जो विजय नगर राजवंश की राजधानी हम्पी का एक ऐतिहासिक स्थल है। तिलकवाड़ी में आज उसी स्थान पर ‘विजयनगर वीर सौधा उद्यान’ नामक पार्क बनाया गया है। तब से यह स्थान गांधी स्मारक में बदल गया है। कांग्रेस अधिवेशन में मोतीलाल नेहरू, उनके पुत्र जवाहरलाल नेहरू (जो बाद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने), सुभाष चंद्र बोस, सरोजिनी नायडू, एनी बेसेंट, शौकत अली, सैफुद्दीन किचलू और अन्य लोग भी उपस्थित थे। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इस अवसर पर एक भव्य समारोह की योजना बनाई है। योजना के तहत पूरे शहर को मैसुरु दशहरा की तरह रोशनी से सजाया जाएगा, जो कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश
Heart Attack Due To Shock : दोस्त की मौत के सदमे में युवक ने भी तोड़ा दम, दोस्ती की मिसाल ने सभी को भावुक किया
Manipur Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.2 की तीव्रता से आया भूकंप
Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
YouTube 15 जुलाई से बदल रहा है नियम, अब सिर्फ असली मेहनत वालों को होगी कमाई!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Reservation Politics : चुनाव से पहले आरक्षण पर घिरी BJP, 2024 वाला संकट फिर सामने

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : आगामी विधानसभा चुनावों…

iPhone 18 Pro : बड़ा डिस्प्ले और दमदार कैमरा, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : Apple के अपकमिंग…

Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : देश में स्वाइन…

Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग, 25 अगस्त : शहर में फर्जी नंबर…

Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : मुंगेली जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?