CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच ने बुजुर्ग पेंशनर्स के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच “आपसी सहमति या वित्तीय तालमेल” न होने के आधार पर पेंशनर्स को उनके वैध एरियर्स के भुगतान से वंचित नहीं किया जा सकता। (Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict)

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला ? : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict
  • पेंशनर्स को नुकसान
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- एसपी से नहीं मिली सहमति : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict
  • सिंगल बेंच ने रद्द कर दिया था सरकुलर, भुगतान का दिया था आदेश 
  • सिंगल बेंच के फैसले को राज्य सरकार ने दी थी चुनौती
  • हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की उस रिट अपील को खारिज कर दिया, जिसमें सिंगल बेंच के एरियर भुगतान संबंधी आदेश को चुनौती दी थी।

इस फैसले से राज्य के हजारों पेंशनभोगियों को छठवें और सातवें वेतन आयोग के तहत रोके गए कुल 59 महीने के एरियर के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ? : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के बाद संबंधित कर्मचारी छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन आ गए थे।

याचिका के अनुसार, राज्य सरकार ने छठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2006 से और सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू किया था, लेकिन सरकार ने 31 अगस्त 2009 और 6 जुलाई 2018 को जारी अलग-अलग सर्कुलर के जरिए पेंशनर्स के लिए अलग और भेदभावपूर्ण प्रभावी तिथियां तय कर दीं, जिससे उन्हें वेतन आयोग का लाभ समय पर नहीं मिल सका।

पेंशनर्स को नुकसान

छठवां वेतन आयोग: साल 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ केवल 1 सितंबर 2008 से दिया गया, जिससे उन्हें 32 महीने के एरियर से वंचित रहना पड़ा।

सातवां वेतन आयोग: साल 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ 1 अप्रैल 2018 से लागू किया गया, जिसके कारण उन्हें 27 महीने का एरियर नहीं मिल सका।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- एसपी से नहीं मिली सहमति : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा कि मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49 के तहत जब तक मध्य प्रदेश सरकार पेंशन देनदारियों के अपने हिस्से पर “आपसी सहमति” नहीं दे देती, तब तक यह एरियर नहीं दिया जा सकता।

हालांकि, केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इसके लिए किसी आपसी सहमति की जरूरत नहीं है।

सिंगल बेंच ने रद्द कर दिया था सरकुलर, भुगतान का दिया था आदेश 

राज्य सरकार के इस जवाब को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज ने रिट याचिका दायर की थी। 1 अप्रैल 2026 को सिंगल बेंच ने राज्य सरकार के सरकुलर को भेदभावपूर्ण और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन’ मानते हुए रद्द कर दिया था।

सिंगल बेंच ने 120 दिनों के भीतर कुल 59 महीनों (32 + 27) का एरियर जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार भुगतान कर बाद में अपना हिस्सा एमपी सरकार से क्लेम कर सकती है।

सिंगल बेंच के फैसले को राज्य सरकार ने दी थी चुनौती

सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने रिट याचिका दायर की थी। राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के लॉ अफसर ने कहा कि पेंशनर्स कट-ऑफ डेट से पहले रिटायर हो चुके थे।

इसलिए ये सेवारत कर्मचारियों के समान एरियर का दावा नहीं कर सकते। यह वित्तीय और नीतिगत मामला है, जिसमें अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। साथ ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है।

हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील : Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार की सभी दलीलों को खारिज करते हुए रिट याचिका को रद्द कर दिया है।

डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को पूरी तरह वैधानिक ठहराया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दो राज्यों के बीच प्रशासनिक या वित्तीय हिस्सेदारी के आपसी विवाद की आड़ में उन बुजुर्ग पेंशनर्स के कानूनी हक को नहीं रोका जा सकता, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सरकारी सेवा में लगा दी।

लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, MLA रिकेश ने पैर पखार आलता लगाया, चुनरी ओढ़ कन्याओं ने ग्रहण किया भोज, दक्षिणा-उपहार ले दिया आशिर्वाद
‘थप्पड़बाज’ हुआ वायरल, बीच सड़क महिला को 30 थप्पड़ मारना पड़ा भारी, भाई ने एक पटखनी में किया ढेर..
Child Attack Case Bhilai: खेलने से रोका, गुस्से में बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Sarangarh DEO Suspended : सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल निलंबित, कई गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई
कोयला घोटाले के आरोपी IAS समीर विश्नोई को फिर झटका, 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां अटैच

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर…

Sukma Crime
Sukma Crime : सुकमा में नशे में पिता-पुत्र के बीच खूनी विवाद, टांगिया के वार से बेटे की मौत

सुकमा के कुम्हरास गांव में रविवार रात शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?