CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fraud in the name of Google update : दुर्ग के ठेकेदार के खाते से 1.99 लाख पार

Fraud in the name of Google update : दुर्ग के ठेकेदार के खाते से 1.99 लाख पार

By Newsdesk Admin
29/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 मई। दुर्ग जिले में साइबर अपराधियों ने ‘गूगल अपडेट’ के नाम पर ठेकेदार के बैंक खाते से 1.99 लाख रुपए की ठगी की है। ठगों ने मोबाइल हैक कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Fraud in the name of Google update)

Contents
  • बैंक सहित साइबर हेल्पलाइन में शिकायत
  • भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज : Fraud in the name of Google update
  • मोबाइल हैकिंग से बढ़ रहे साइबर अपराध
  • अनजान लिंक खोलने से बचें : Fraud in the name of Google update

जानकारी के मुताबिक शंकर नगर दुर्ग निवासी महेंद्र कुमार देशलहरा (36) ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 मई 2026 को उनके मोबाइल पर ‘गूगल अपडेट’ से संबंधित एक मैसेज आया था। इसे सामान्य सिस्टम अपडेट समझकर उन्होंने मैसेज खोल दिया।

मैसेज खोलते ही उनका मोबाइल फोन असामान्य तरीके से काम करने लगा। फोन के कई सिस्टम अचानक बंद हो गए। मोबाइल हैंग होने लगा। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना लेते हुए वारदात को अंजाम दिया।

दो दिनों में तीन बार में निकली रकम : Fraud in the name of Google update

पीड़ित के अनुसार, 22 मई को सुबह करीब 11:30 बजे उनके बंधन बैंक खाते से 94,999 रुपए निकाले गए। इसके ठीक एक मिनट बाद सुबह 11:31 बजे 5,001 रुपए ट्रांसफर हो गए। अगले दिन, 23 मई को शाम करीब 4 बजे फिर 99,500 रुपए खाते से निकाल लिए गए।

इस तरह कुल 1,99,500 रुपए की ठगी हुई। महेंद्र कुमार ने बताया कि ठगी के दौरान उनका मोबाइल पूरी तरह से उनके नियंत्रण से बाहर हो गया था। कोई भी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था।

बैंक सहित साइबर हेल्पलाइन में शिकायत

लगातार रकम कटने के बाद पीड़ित ने पहले बैंक, साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने मोहन नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शिकायत के साथ बैंक खाते की डिटेल, साइबर कंप्लेन की कॉपी भी पुलिस को सौंपी गई है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज : Fraud in the name of Google update

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला साइबर फ्रॉड का पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैकिंग से बढ़ रहे साइबर अपराध

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर अपराधी अब फर्जी लिंक, अपडेट मैसेज, APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन को हैक कर रहे हैं। एक बार फोन का एक्सेस मिलते ही ठग बैंकिंग ऐप, OTP, निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं।

अनजान लिंक खोलने से बचें : Fraud in the name of Google update

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक, अपडेट, एप्लिकेशन को बिना सत्यापन ओपन नहीं करना चाहिए। मोबाइल पर आने वाले फर्जी सिस्टम अपडेट मैसेज साइबर अपराधियों का नया हथियार बन चुके हैं। फिलहाल पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल, मोबाइल डेटा, बैंकिंग ट्रेल के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

CG News : घर में लगी आग, पांच मवेशी जिंदा जले, धान भी जलकर खाक
Civic Development : वैशाली नगर को मिली 6.59 करोड़ की विकास सौगात, विधायक रिकेश सेन के प्रयास से कई बड़े कार्य स्वीकृत
COBRA Battalion Jawan Death : धमतरी सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
अब फर्जी CBI नोटिस से बचाएगा ‘ABHAY’ AI बॉट, डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार की बड़ी पहल
Raipur Excise Scam Niranjan Das Arrest: पूर्व आबकारी आयुक्त गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे…

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात और…

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?