CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भिलाई निगम एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों के मध्य हुई महत्वपूर्ण बैठक, पढ़िए बैठक में क्या क्या निर्णय हुआ..

Bhilai Breaking : विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भिलाई निगम एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों के मध्य हुई महत्वपूर्ण बैठक, पढ़िए बैठक में क्या क्या निर्णय हुआ..

By @Admin 21/04/2023
Share

Bhilai Breaking भिलाई .. बीएसपी क्षेत्र तथा नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बीएसपी प्रबंधन एवं नगर पालिक निगम भिलाई के मध्य कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगम आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के अन्य अधिकारी व बीएसपी प्रबंधन से ई. डी. पी एंड ए एवं प्रोजेक्ट श्री मुखोपाध्याय, सीजीएम जे वाय सबकले व अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Bhilai Breaking महत्वपूर्ण बैठक में बीएसपी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जब तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती है तब तक गार्बेज पॉइंट आदि को हटाने की वैकल्पिक व्यवस्था बीएसपी के द्वारा अपनाई जाएगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बोर्ड को बीएसपी प्रस्ताव भेजेगा। 1 महीने के भीतर निगम के सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र को बीएसपी के द्वारा क्लियर किए जाने पर सहमति दी गई है। टाउनशिप में लगे विज्ञापन तथा होर्डिंग के प्रकाशन शुल्क को बीएसपी द्वारा निगम को देने पर सहमति जताई गई है।

Bhilai Breaking जिला अस्पताल के लिए तीन दिवस के भीतर सीएसआर मद की बड़ी राशि बीएसपी द्वारा दी जाएगी। सिविक सेंटर में पार्किंग शेड के लिए बीएसपी लोहा भी प्रदान करेगा इस पर भी सहमति व्यक्त की गई है। बीएसपी क्षेत्र में प्रगतिरत सड़कों का डामरीकरण 1 सप्ताह के भीतर पूरा करने पर सहमति व्यक्त की गई है तथा इसके शेष कार्यों में भी प्रगति लाई जाएगी। बीएसपी क्षेत्र में जहां भी स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है तथा जिन एरिया में अंधेरा है ऐसे स्थानों पर 15 दिवस के भीतर स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण विषय के तहत नियमितीकरण के लिए बीएसपी द्वारा विधिक अभिमत ली जाएगी।

Bhilai Breaking कैंप क्षेत्र में रिक्त स्कूल परिसर में एसएलआरएम सेंटर के निर्माण के लिए बीएसपी भूमि उपलब्ध कराएगा इसके अलावा गौठान के लिए भी बीएसपी भूमि उपलब्ध कराएगा इस पर भी सहमति व्यक्त की गई है। बीएसपी क्षेत्र के टाउनशिप में स्थित झुग्गी, झोपड़ी में निवासरत परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भवन निर्माण हेतु बीएसपी द्वारा बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बीएसपी द्वारा लीज पर आबंटित भवन का पंजीयन अब जिला पंजीयन कार्यालय से कराए जाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके अलावा भी अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में सकारात्मक चर्चा की गई।

You Might Also Like

रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर

पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर

Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर

Chhattisgarh Government Salary : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ अलर्ट, अप्रैल की सैलरी चाहिए तो पूरे करने होंगे ये 3 कोर्स; जानें नियम

@Admin 21/04/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायपुर के 35 वार्डों में जल संकट, महापौर ने कहा – जहां समस्या वहां टैंकरों से भेज रहे पानी, डेढ़ करोड़ का हुआ है टेंडर

स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग सीजी भास्कर,…

The smugglers incited the crowd : घेराबंदी में फंसे शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया, लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

The smugglers incited the crowd

WhatsApp’s claim is wrong : मस्क के बाद अब टेलीग्राम के CEO बोले- WhatsApp का दावा गलत, ‘यह सुरक्षित नहीं’

WhatsApp's claim is wrong

Tyres cheap rates fraud : कारोबारी से 2.17 लाख ठगे, दुकान तक माल पहुंचा कराया ऑनलाइन भुगतान

असली सप्लायर को नहीं मिला पैसा, पुलिस ने…

रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। (मुंगेली) अवैध रेत खनन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर

13/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डसामाजिक

पुलिस की सरप्राइज रेड : 132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार

13/04/2026
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

IPL 2026: आज वैभव-जायसवाल और अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी पर होगी सबकी नजर

13/04/2026
Chhattisgarh Naxal Rehabilitation
छत्तीसगढ़राज्य

Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?