CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Divyang Job Camp Raipur : मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल प्लेसमेंट कैंप, 13,777 रुपए वेतन पर 20 पदों पर भर्ती

Divyang Job Camp Raipur : मूकबधिर दिव्यांगों के लिए कल प्लेसमेंट कैंप, 13,777 रुपए वेतन पर 20 पदों पर भर्ती

By Newsdesk Admin
27/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित (Divyang Job Camp Raipur) किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में लगेगा।

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13,777 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर में की जाएगी।

कैंप में केवल पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन शामिल (Divyang Job Camp Raipur) हो सकेंगे, जो बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में सक्षम हों। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी, साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आने-जाने, भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क (Divyang Job Camp Raipur) किया जा सकता है। यह पहल मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CRPF recruitment : सीआरपीएफ ने खोला रोजगार का दरवाजा, 300 जांबाज युवाओं को मिलेगा मौका
Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 40 हजार पद खाली, भर्ती से पहले सरकार ने टेट-सेट किया अनिवार्य
Anganwadi Helper Job : ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ई-भर्ती, 3 मार्च तक करें आवेदन
Online Recruitment System : नई विभागीय वेबसाइट के साथ आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह अब डिजिटल
CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?