CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : पानी टंकी में मिली पंप ऑपरेटर की लाश, वाल्व सुधारने टंकी में उतरा और फंस गया पानी के प्रेशर में

Bhilai Breaking : पानी टंकी में मिली पंप ऑपरेटर की लाश, वाल्व सुधारने टंकी में उतरा और फंस गया पानी के प्रेशर में

By Newsdesk Admin
15/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित बड़ी पानी टंकी के अंदर आज सुबह पंप ऑपरेटर की लाश मिली है। पुलिस ने SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। इसके बाद गोताखोरों ने टंकी के अंदर उतरकर लाश को बाहर निकाला।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका नाम दुर्गेश ठाकुर है। वह पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वाल्व खराब होने से दो दिन से पानी टंकी में पानी ठीक से नहीं जा रहा था। बुधवार सुबह उसने वाल्व को सुधारा था। इसके बाद बुधवार शाम को फिर से वाल्व में खराबी आई तो वो उसे सुधारने के लिए पानी टंकी के अंदर उतरा था। वॉल्व को ठीक कर ही रहा था। जैसे ही वाल्व ठीक हुआ टंकी में पानी का प्रेशर बढ़ गया। उस प्रेशर में दुर्गेश फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। इससे दुर्गेश पानी की टंकी के अंदर ही गोल पानी के भंवर में फंस गया। उसके साथ कोई न होने से वो वहीं फंसा रहा और दम तोड़ दिया। सुबह जब उसका कहीं पता नहीं चला तो लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। जब पानी के टंकी के अंदर देखा तो वहां किसी की लाश तैरती हुई दिखी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूलिस ने SDRF की टीम को दुर्ग से बुलाया। SDRF की टीम के 2 सदस्य टंकी के अंदर उतरे और डीप ड्राइविंग के जरिए मृतक दुर्गेश ठाकुर को बाहर निकाला। 32 वर्षीय मृतक दुर्गेश ठाकुर कबीरधाम जिले के ग्राम बांदा का रहने वाला था। वह भिलाई तीन चरोदा नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने उसके शव को सुपेला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्गेश जब टंकी के अंदर वाल्व ठीक करने उतरा था तब सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। SDRF प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पानी की तेज बहाव के कारण पैर पाइप में फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Car Truck Collision : दिल दहला देने वाला हादसा: कार-ट्रक टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, क्षत-विक्षत हुए शव
ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर
Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : एसी रिपेयरिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी
Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान
Congress Chhattisgarh Change : भूपेश असम गए, सचिन बने पंजाब के ‘पायलट’, छग की कमान सुखदेव के हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?