CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : बलौदाबाजार हिंसा मामले में बयान देने न जाने से पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र के घर पहुंची पुलिस, 4 घंटे से विधायक के बाहर आने का किया इंतजार, समर्थकों का भी जमावड़ा

Bhilai Breaking : बलौदाबाजार हिंसा मामले में बयान देने न जाने से पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र के घर पहुंची पुलिस, 4 घंटे से विधायक के बाहर आने का किया इंतजार, समर्थकों का भी जमावड़ा

By Newsdesk Admin
17/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। विगत 4 घंटे से बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस विधायक निवास के बाहर मौजूद है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है। पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। सुबह 7 बजे से पहुंची पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है। बंगले पर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आलावा डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है।

गौरतलब हो कि बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को हिंसा मामले में पूछताछ के लिए चौथी बार नोटिस भेजकर मुख्यालय आने को कहा था लेकिन देवेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और वे नहीं गए नतीजतन आज बलौदा बाजार पुलिस की टीम विधायक के घर उनसे घटना को लेकर पूछताछ करने पहुंची है।


आपको बता दें कि देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदा बाजार के आलावा कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था। देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं।‌जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर पुलिस ले ले। देवेन्द्र ने कहा कि जब भी वे जरूरी कार्य में होते हैं, तभी उन्हें नोटिस भेजा जाता है। पुलिस को जो भी बयान लेना है, वह उनके पास आए और लेकर जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस बार-बार नोटिस देकर उन्हें परेशान कर रही है।
देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि वो जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमका रही है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे। वो राजनीतिक काम छोड़कर बार-बार बयान दर्ज कराने बलौदा बाजार नहीं जाएंगे।


गौरतलब हो कि बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बलौदा बाजार पुलिस देवेंद्र यादव को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी कर चुकी थी। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदा बाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।

Jagdalpur VIP Convoy Accident 2026: फॉलो गाड़ी की रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, NH-30 पर दर्दनाक हादसा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- ‘एयर इंडिया के विमान…’
बस्तर में घुसे ‘Bangladeshi Thieves in Bastar’: ओडिशा से आते थे चोरी करने, DVR नदी में फेंककर मिटाते थे सबूत
प्रयागराज महाकुंभ से देर रात लौट रही तेज रफ्तार कार टैंकर में जा घुसी, पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत
छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?