CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई गोलीकांड का फरारी “डॉगी” नागपुर से गिरफ्तार 🛑 भिलाई लेकर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी 🛑 अमित जोश की सरगर्मी से हो रही तलाश

भिलाई गोलीकांड का फरारी “डॉगी” नागपुर से गिरफ्तार 🛑 भिलाई लेकर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी 🛑 अमित जोश की सरगर्मी से हो रही तलाश

By Newsdesk Admin
04/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू रोड में ग्लोब चौक के पास 26 जून की रात हुए गोली कांड में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना का मुख्य आरोपी अमित जोश अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है वहीं फरार एक और आरोपी सागर बाघ उर्फ “डॉगी” को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी तपेश नेताम की टीम ने कल रात महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया और भिलाई लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों घायलों के बयान के बाद चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। वारदात के बाद से अमित जोश और सागर बाघ उर्फ डॉगी फरार थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने लगातार तलाश कर रही थी। कल रात पुलिस को सूचना मिली की डॉगी नागपुर में छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी करके डॉगी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अंकुर शर्मा, यशवंत नायडू, अमित जोश की मां बिज्जी मोरिस, जीजा लक्की जार्ज और उसे बलौदा बाजार में पनाह देने वाला शंकर भाट को पुलिस पहले ही गिरफ्त में ले चुकी थी। मुख्य आरोपी अमित जोश, उसकी बहन प्रियंका जार्ज और फरार करने में मदद करने वाला बी संतोष कुमार अभी भी फरार हैं। आपको बता दें कि सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेक्टर 5 में भी हवाई फायर किया था।

गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और बीएसपी द्वारा अमित जोश, उसकी जीजा-बहन और अंकुर शर्मा के घर में बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान उसकी बहन प्रियंका जार्ज और जीजा लक्की चार्ज के घर से बटन वाला चाकू, पिस्टल और बेसबॉल बैट बरामद हुआ। आरोपी की मां बिज्जी मोरिस से भी पिस्टल का जिन्दा कारतूस एवं खाली खोखा मिला है। आरोपी के निवास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी अमित जोश की मां बिज्जी मोरिस, जीजा लक्की जार्ज के खिलाफ पुलिस से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की बहन प्रियंका जार्ज, जीजा लक्की जार्ज एवं मां बिज्जी मोरिस सभी संगठित अपराध में शामिल पाए गए है। अंकुर शर्मा के घर से भी हथियार बरामद हुआ है। आरोपी अमित जोश के खिलाफ दर्ज मामले में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोलीकांड के बाद फरारी के दौरान आरोपी अमित जोश को छिपाने और फरार कराने में मदद करने वाले बलौदा बाजार-भाठापारा निवासी बी संतोष कुमार और शंकर भाट को भी प्रकरण में धारा 212 भादवि सहपठित धारा 307, 34 भादवि के तहत आरोपी बनाया गया है, जिसमें आरोपी शंकर भाट भाटापारा को गिरफ्तार किया गया है।

Tragic accident in Jashpur : आम से भरी पिकअप पुलिया से गिरी, चालक की मौके पर मौत
Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी
WhatsApp New Features 2026 : जल्द होंगे बड़े बदलाव, स्कैम अलर्ट से लेकर Scheduled Messages तक मिलेंगे कई नए फीचर्स
Theft at KailashNagar Bhilai : शादी में परिवार लेकर निकले दो भाईयों के मकान का टूटा ताला
Naxal Free India Debate: संसद में टकराए शाह-बघेल, ‘नक्सल-मुक्त भारत’ दावे पर सियासी घमासान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?