CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई का शातिर बदमाश संगीत मधुकर उर्फ टेटे, कलेक्टर के आदेश पर भेजा गया जेल

भिलाई का शातिर बदमाश संगीत मधुकर उर्फ टेटे, कलेक्टर के आदेश पर भेजा गया जेल

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। भिलाई दुर्ग क्षेत्र की लोक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की आशंकावश पुरानी भिलाई के शातिर बदमाश संगीत मधुकर उर्फ टेटे को तीन महीने केंद्रीय जेल में भेजने का आदेश दुर्ग कलेक्टर ने दिया है।

आपको बता दें कि मधुकर उर्फ टेटे वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ आस पास के कई थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं।

कलेक्टर ने इस बदमाश को तीन माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल में निरूद्ध करने का आज आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP Vijay Agrawal) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर लोगों केे भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण जीवनयापन को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा 03 उपधारा (02) सहपठित उपधारा 3 के अंतर्गत संगीत मधुकर उर्फ टेटे आ. स्व. छन्नू लाल मधुकर उम्र 28 वर्ष निवासी पथर्रा, वार्ड नंबर 05, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग को तीन माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने आदेश पारित किया है।

उसके अपराधिक गतिविधियों में प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अनावेदक को निगरानी बदमाश की श्रेणी में लाया गया है। वह लगातार जघन्य अपराध करने में लिप्त है। उसके अपराध में लगातार वृद्धि होती जा रही है तथा अपराधिक कृत्यों में कोई कमी नहीं आई है। 

इस बदमाश का आतंक इतना अत्याधिक है कि कोई भी आम व्यक्ति उसके विरूद्ध थाना व न्यायालयों में साक्ष्य देने से घबराते है।

आरोपी मधुकर उर्फ टेटे पुरानी भिलाई थाना तथा थाना क्षेत्र के बाहर के लोगों में काफी भय व आतंक स्थापित कर रखा है।

उसके द्वारा लगातार वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2023, 2024 तथा वर्ष 2025 में आपराधिक गतिविधियों में संलप्ति रह कर गैंग बनाकर जीवनयापन किया जा रहा है। 

इस बदमाश ने दादागिरी के बल पर सरेआम, जबरन रास्ता रोककर, अश्लील गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देकर डण्डा व चाकू जैसे धारदार हथियार से गंभीर चोटे पहुंचाकर दबदबा बनाया है, ताकि उसके आपराधिक क्रियाकलाप में आम जनता किसी प्रकार का कोई विरोध न कर सकें।

उसके विरूद्ध मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के थाना पुरानी भिलाई और थाना कुम्हारी में मारपीट के 11 अपराध एवं पशु परिवहन के 07 अपराध कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है।

संगीत मधुकर उर्फ टेटे के कृत्यों पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर द्वारा 28 अगस्त 2025 को पारित आदेश में उन्हें तीन माह के कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने आदेशित किया गया है।

आरोपी विगत 10 वर्षों से गौ तस्करी मे लगातार संलग्न रहा है। आज जिला दंडाधिकारी द्वारा दिए आदेश के परिपालन में संगीत मधुकर को गिरफ्तार कर मेडिकल करा कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Kanker Naxal Encounter : सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी को किया ढेर, विजय रेड्डी की पत्नी थी मृत ACM
भिलाई खुर्सीपार – शराब पार्टी में विवाद बाद युवक की हत्या, बेरला में विवाद कर दोस्त के पास भिलाई आया संदेही फरार
Chhattisgarh Annual Exams : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं
पंजाब में युवाओं के भविष्य की गारंटी: मान सरकार ने 33 महीनों में 50 हजार सरकारी नौकरियां दीं…
Chhattisgarh monsoon update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?