सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ की सियासत अब सोशल मीडिया के मंच पर नए अंदाज में दिखाई (Bhupesh Baghel Controversy) दे रही है। भारतीय जनता पार्टी ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर एक रैप सॉन्ग जारी कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
@BJP4CGState हैंडल से पोस्ट किए गए इस करीब एक मिनट 21 सेकंड के वीडियो में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए कथित घोटालों का जिक्र करते हुए “कांग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज” जैसी पंक्तियां शामिल की गई हैं।
वीडियो में न केवल भूपेश बघेल बल्कि उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी संदर्भ देते (Bhupesh Baghel Controversy) हुए शराब घोटाला, कोयला लेवी मामला और चावल वितरण से जुड़े विवादों का उल्लेख किया गया है। भाजपा ने इस रैप के जरिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को निशाने पर लेते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल से पहले सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के आक्रामक अभियान राजनीतिक संदेश को तेजी से जनमानस तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस रैप सॉन्ग पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने (Bhupesh Baghel Controversy) नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर पलटवार देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और राजनीतिक बहस को नया आयाम दे रहा है।






