CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : “भूपेश बघेल बौखलाहट में दे रहे उल जुलूल बयान, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे” – रिकेश सेन

Big Breaking : “भूपेश बघेल बौखलाहट में दे रहे उल जुलूल बयान, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे” – रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
25/08/2024
Share

🔵 एसपी को गुंडा कहा, स्कूल को लेकर दिया गलत बयान, साक्ष्य दें या सार्वजनिक माफी मांगे भूपेश

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओछी राजनीति पर उतर आए हैं, उन्होंने भिलाई के एक नामी स्कूल में कथित घटना को लेकर सार्वजनिक मंच से बयानबाजी की तथा इस मामले को लेकर दुर्ग के एसपी को खुलेआम गुंडा कहा है जो कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता। उक्त बातें आज प्रेसवार्ता में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कही हैं।

श्री सेन ने कहा कि स्कूल में बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना का यदि भूपेश बघेल के पास कोई ठोस आधार या सबूत है तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए तथा स्कूल का नाम लेकर पीड़ित परिवार एवं उसकी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सामने आना चाहिए। बिना साक्ष्य के राजनीतिक मंच से स्कूल का बिना नाम लिए गोल मोल शब्दों में बातें करने से स्पष्ट है कि भूपेश बघेल यह सब अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने इस गैर जिम्मेदाराना बयान से स्कूल को बेवजह बदनाम करने के साथ ही वहां पढ़ने वाले बच्चे एवं उनके पालकों को भी भयभीत करने का काम किया है जो कि घोर निंदनीय है। भिलाई की पहचान शिक्षाधानी तथा खेल एवं सांस्कृतिक नगरी की रही है, इसे मिनी भारत भी कहा जाता है। यहां देश के सभी प्रांतों के तथा विभिन्न धर्म को मानने वाले लोग वर्षों से भाईचारे एवं शांति से रहते आ रहे हैं। एक आधारहीन घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भिलाई की शांति एवं भाईचारे में जहर घोलने तथा यहां के वातावरण को खराब करने के घटिया कृत्य पर उतर आए हैं। अपनी सरकार गंवाने तथा लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के भीतर भूपेश बघेल का कद तेजी से घटता जा रहा है। प्रदेश की राजनीति में उनकी पूछ परख भी कम होती जा रही है। विष्णु देव सरकार के खिलाफ भी वे कोई बड़ा मुद्दा नहीं उठा पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए भूपेश बघेल अब अनर्गल बयानबाजी करने पर उतार आए हैं और बिना किसी सबूत के एक स्कूल का नाम लिए बिना उसे बदनाम करना एवं एसपी जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन अफसर को खुलेआम गाली देना, उनकी इसी हताशा का परिचायक है। यदि भूपेश बघेल के पास मामले को लेकर कुछ तथ्य हैं तो उन्हें स्कूल का नाम उजागर करना चाहिए अन्यथा अपनी बेबुनियाद बयानबाजी के लिए उन्हें स्कूल प्रबंधन, दुर्ग एसपी सहित सम्पूर्ण भिलाईयंस से माफी मांगना चाहिए।

आईलाsssss…डाक्टर साहब, चूहा काट गया…..बारिश में बढ़े रैट बाइट के मामले, अस्पताल में हर रोज पहुंच रहे 5 से 10 केस, स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती: मसीही समाज ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
PAK पर हमले के बाद हलचल, अमित शाह ने बुलाई सीमावर्ती राज्यों की बैठक
Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर
Divyang Scholarship : दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले…

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार
Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार

सुरेश आज अपनी निर्माण इकाई (Kisan Mitan Agro)…

Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता
Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बेरलाकला…

Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा
Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सुरही जलाशय योजना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?