CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भण्डा फोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुडे़ तार, 45 Kg गांजा का मिला “फार्वड” एवं “बैकवर्ड” लिंक

Big Breaking : दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भण्डा फोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुडे़ तार, 45 Kg गांजा का मिला “फार्वड” एवं “बैकवर्ड” लिंक

By Newsdesk Admin
06/09/2024
Share

🔵 आरोपियों के बैंक एकाउन्ट को करवाएंगे होल्ड
🔵 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से हुई कार्यवाही


सीजी भास्कर, 6 सितंबर। दुर्ग पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्टू कुमार साहनी जो कि उडी़सा से अवैध रूप से गांजा लाकर जी सरोजिनी के मकान से लगे एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है। आरोपी की हाईट कम है और वह नीले रंग का लोअर जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरी टी शर्ट पहने गांजा की रखवाली कर रहा है। जानकारी यह भी मिली कि गांजा का अवैध कारोबार पिन्टू कुमार साहनी एवं जी सरोजिनी दोनों मिलकर कर रहे हैं।


सूचना बाद आईजी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने का आदेश प्राप्त होने के बाद उप निरीक्षक युवराज साहू, हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनिक, श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंच रेड कार्यवाही की।

IG रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज


पुलिस छापा में मौके पर जी सरोजनी और पिंटू कुमार साहनी मिले। पुलिस चेकिंग में सरोजिनी के मकान के अंदर कब्जे में रखा चार काला कलर बैग और अखबार के कागज की पुड़िया मे लपेटा हुआ गांजा जब्त हुआ जिसका वजन क्रमश: 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा और पिन्टू कुमार साहनी से 3 नग मोबाईल फोन सहित मकान में रखा एक पीला काला नीला सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया मे लपेटा हुआ 5.83 किलो गांजा एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 जब्त की गई। पिंटू को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह उड़ीसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है और एक ट्रीप का 6 लाख रूपया देता है। टीम भेज कर अन्य आरोपियों को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से पकड़ कर भिलाई लाया गया है। इस अवैध कारोबार में लिप्त एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 में उड़ीसा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवा कर तस्करी करते हैं। पुलिस ने इनको दबोच कर जब तलाशी ली तो कार की डिक्की से गांजा मिला है। एबी साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया गया। इनसे 3 किलो 370 ग्राम गांजा और 2 नग मोबाईल फोन मिला। आरैपियों से फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा 3.38 किलो बरामद हुआ।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि आरोपियों से कुल 45.145 किलोग्राम गांजा, दो कार, एक बाईक जब्त हुई है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिंटू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी सरोजिनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों का बैंक एकाउंट भी फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

सूर्या टीआई मॉल के लिज़्तोमेनिया बार का लायसेंस एक बार फिर खटाई में, विधायक रिकेश तक कई शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, कहा – “माहौल खराब कर रखा है, बंद करवाएं”
Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
17 साल की 11वीं की छात्रा बिन ब्याही बनी मां, इज्जत बचाने के लिये नवजात को बाथरुम की खिड़की से बाहर फेंका, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित, पुलिस कर रही मामले की जांच
Land Dispute : जमीन के पैसों के लालच में उजड़ गया पूरा परिवार, सुबह खाट पर मिलीं चार लाशें
Ambikapur Murder Case : अधेड़ महिला की रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?