CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से

Big Breaking : पेरिस ओलंपिक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से

By Newsdesk Admin
09/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 09 अगस्त। पेरिस ओलंपिक में पुरुष जेवलिन थ्रो व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। 89.45 मीटर के स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता जबकि 92.7 मीटर स्कोर के साथ अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा छह राउंड में में से पांच में फाउल हुए। एकमात्र दूसरे राउंड में उनका थ्रो 89.45 मीटर का रहा, जो उनका सर्वश्रेष्ठ था। नीरज चोपड़ा की जीत के साथ ही हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव में नीरज चोपड़ा के घर पर मौजूद लोग जश्न मनाने लगे हैं। नीरज चोपड़ा ने 3 साल पहले टोक्यो ओलंपिक में भी जेवलिन थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। टोक्यो में स्वर्ण पदक लाकर वो अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धा में गोल्ड लाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।

गौरतलब हो कि नीरज चोपड़ा का पहला राउंड अच्छा नहीं गया और वो फ़ाउल हुए। पहले राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम का भी फ़ाउल हुआ। दूसरे राउंड में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर सबको चौंका दिया। यह उनके करियर का भी सर्वश्रेष्ठ और ओलंपिक का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड अब तक का छठा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। नीरज चोपड़ा का दूसरे राउंड में थ्रो 89.45 मीटर का रहा जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर का थ्रो 87.33 मीटर का रहा। नदीम ने अंतिम राउंड में 91.79 मीटर का थ्रो किया जो कि इस प्रतिस्पर्धा का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

आपको बता दें कि 26 साल के नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की जेवलिन स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में सबसे ज़्यादा 89.34 मीटर थ्रो करके लगातार दूसरे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी थीं। चोपड़ा के गांव में एक बड़ा स्क्रीन लगाया गया था जिस पर सब लोग इस इवेंट को देख रहे थे और जीतने के पल का इंतज़ार कर रहे थे।

ED Action : महादेव ऐप आनलाईन सट्टा मामले में कोलकाता से केडिया गिरफ्तार, ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट किया जा रहा
मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट..
Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से मजदूर की मौत, निदेशक और ठेकेदार पर एफआईआर
पांच साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटा, फिर सिर को दीवार पर पटका… 28 टांके लगाकर बचाई गई मासूम की जान
स्कूल टीचर से रेप, वारदात से आहत पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी का नाम बताते-बताते तोड़ दिया दम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : पुलिस का…

Chhattisgarh High Court Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की
Chhattisgarh High Court Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की

इस सिफारिश से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court…

Chhattisgarh High Court 6 New Judges
Chhattisgarh High Court 6 New Judges : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर

Chhattisgarh High Court 6 New Judges : बिलासपुर…

Raipur Dangania House Theft
Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

Raipur Dangania House Theft : आरोपियों के पास…

Korba Canal Accident
Korba Canal Accident : नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव, साइफन में फंसा था

Korba Canal Accident  : बताया जा रहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?