CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों का आरक्षण खत्म किया जाए” – पूर्व CM सोरेन की बड़ी मांग

“धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों का आरक्षण खत्म किया जाए” – पूर्व CM सोरेन की बड़ी मांग

By Newsdesk Admin 21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने आदिवासियों के धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में रविवार (20 अप्रैल) को आयोजित आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रकृति पूजक आदिवासी समाज को खत्म करने का षड्यंत्र चल रहा है.

Contents
जामताड़ा से जनजागरण अभियान की शुरुआत‘धर्मांतरण नहीं रूका तो आदिवासियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा’‘आदिवासियों की जनसंख्या घटने के आंकड़े सामने आ रहे’

उन्होंने धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण के दायरे से बाहर करने की मांग करते हुए कहा, ”जिन लोगों ने आदिवासी समाज की पूजा पद्धति, परंपराओं और आस्थाओं का त्याग कर दिया है, वे आदिवासी के नाम पर संविधान प्रदत्त अधिकार कैसे ले सकते हैं? ‘भारत जाकात माझी परगना महाल’ और ‘आदिवासी सावंता सुसार अखाड़ा’ नामक संगठनों की ओर से आयोजित महासम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न हिस्सों से आए आदिवासियों ने भाग लिया.

जामताड़ा से जनजागरण अभियान की शुरुआत

चंपाई सोरेन ने आदिवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं और आस्थाओं पर हो रहे हमले के खिलाफ सतर्क हो जाएं और अपने अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई के लिए जनजागरण अभियान में साथ आएं. उन्होंने कहा, ”जामताड़ा से जनजागरण अभियान की शुरुआत की है, जो अगले चार-पांच महीने तक जारी रहेगा. उनका संकल्प है कि संथाल परगना के 10 लाख से ज्यादा आदिवासियों की सभा कर अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगे.

‘धर्मांतरण नहीं रूका तो आदिवासियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा’

झारखंड के पूर्व सीएम ने आगे कहा, ”अगर धर्मांतरण को नहीं रोका गया तो भविष्य में आदिवासियों के जाहेरथानों, देशाउली एवं सरना स्थलों (धार्मिक स्थलों) पर पूजा करने कौन जाएगा? ऐसे तो हमारा अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. आदिवासी संस्कृति का मतलब सिर्फ पूजा पद्धति नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है. जन्म से लेकर शादी-विवाह एवं मृत्यु तक, हमारे समाज की सभी प्रक्रियाओं को मांझी परगना, पाहन, मानकी मुंडा, पड़हा राजा आदि पूरा करवाते हैं. जिन लोगों ने धर्मांतरण के बाद ईसाई धर्म अपना लिया है, वे लोग सभी प्रक्रियाओं के लिए चर्च में जाते हैं.

‘आदिवासियों की जनसंख्या घटने के आंकड़े सामने आ रहे’

उन्होंने सवाल उठाया कि वहां हमारे देवता ‘मरांग बुरु’ या ‘सिंग बोंगा’ की पूजा होती है क्या? भाजपा नेता ने गैर-आदिवासी पुरुषों से शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं को भी आरक्षण से बाहर करने की मांग उठाई.

उन्होंने कहा, ”अगर हम अभी सतर्क नहीं होंगे तो देशाउली, सरना स्थल, जाहेरथान जाने के लिए एक भी आदिवासी व्यक्ति नहीं मिलेगा. संथाल परगना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में आदिवासियों की जनसंख्या घटने के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है. बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हम अपनी ही जमीन पर अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं.’

You Might Also Like

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

Airfare Price Cap Removed India: अब हवाई टिकट की कीमतें बाजार तय करेगा, 23 मार्च से नया नियम लागू

Newsdesk Admin 21/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय

सीजी भास्कर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम…

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

सीजी भास्कर, 22 मार्च। IDBI Bank में सरकार…

Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका

सीजी भास्कर 22 मार्च Mammootty Upcoming Movies 2026…

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। देश की राजनीति में…

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। Iran ने एक बार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

22/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

22/03/2026
देश-दुनिया

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

22/03/2026
देश-दुनिया

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

22/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?