CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2 किलो के इस बम के आगे न्यूक्लियर हथियार भी फेल..! फूटते ही मचेगी तबाही, चीन ने किया टेस्ट

2 किलो के इस बम के आगे न्यूक्लियर हथियार भी फेल..! फूटते ही मचेगी तबाही, चीन ने किया टेस्ट

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। Chaina Hydrogen Bomb: चीनी शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन आधारित बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. दावा किया गया है कि इसमें किसी भी तरह की परमाणु सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है और किसी भी बड़े इलाके में तबाही मचाने की क्षमता रखता है. ये 2 किलोग्राम (4.4 पाउंड) वजनी बम है, जिसने परीक्षण के दौरान 2 सेकेंड तक 1 हजार डिग्री सेल्सियस (1,832 डिग्री फारेनहाइट) से ज्यादा तापमान का आग का गोला पैदा किया और ये टीएनटी विस्फोटों से 15 गुना ज्यादा था.

Contents
  • क्या है इस बम की खासियत?
  • एल्युमिनियम को पिघलाने की क्षमता रखता है ये बम

इस बम को अंडरवारट वीपन सिस्टम में महारथ हासिल करने वाले चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) के 705 रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है. इसमें मैग्नीशियम बेस्ड सॉलिड स्टेट हाइड्रोजन स्टोरेज मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.

इस मटेरियल को मैग्नीशियम हाइड्राइड के रूप में भी जाना जाता है और चांदी जैसा दिखने वाला पाउडर होता है. ये प्रेशर वाले टैंक की तुलना में काफी ज्यादा हाइड्रोजन इकट्ठा कर सकता है. इसे मुख्यतौर पर गैस को ऑफ ग्रिड में पहुंचाने के लिए विकसित किया गया था.

क्या है इस बम की खासियत?

शोधकर्ताओं ने चीनी भाषा के जर्नल ऑफ प्रोजेक्टाइल्स, रॉकेट्स, मिसाइल्स एंड गाइडेंस में कहा कि ये सक्रिय किए जाने पर मैग्नीशियम हाइड्राइड तेजी से थर्मल अपघटन से गुजरता है, जिससे हाइड्रोजन गैस निकलती है जो लगातार आग में बदल जाती है. सीएसएससी रिसर्च साइंटिस्ट वांग ज़ुएफेंग के नेतृत्व वाली टीम ने कहा, “हाइड्रोजन गैस के विस्फोट नई प्रज्वलन ऊर्जा के साथ प्रज्वलित होते हैं, इनका विस्फोट क्षेत्र व्यापक होता है. साथ ही इनकी लपटें तेजी से बाहर की ओर फैलती हैं. ये कॉम्बिनेशन विस्फोट की तीव्रता सटीक कंट्रोल रखता है, जिससे एक बड़े इलाके में टारगेट का आसानी से विनाश किया जा सकता है.”

एल्युमिनियम को पिघलाने की क्षमता रखता है ये बम

ये हाइड्रोजन बम लंबे समय तक थर्मल डैमेज कर सकता है क्योंकि इससे बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है. इससे पैदा सफेद गर्म आग का गोला एल्युमिनियम तक को पिघलाने की क्षमता रखता है. ये टीएनटी ब्लास्ट से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि टीएनटी का आग का गोला 0.12 सेकेंड तक रहता है तो ये हाइड्रोजन बम 2 सेकेंड तक आग का गोला बना रहा. वैज्ञानिकों का दावा है कि इसका इस्तेमाल बड़े इलाकों में गर्मी पैदा करने या फिर खास तरह के टारगेट को तबाह करने के लिए किया जा सकता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि चीन की सेना किन परिस्थितियों में इस हथियार की तैनाती कर सकती है.

शानदार खबर : अब प्रीमियम ट्रेन “शताब्दी” और “राजधानी” से भी अधिक लम्बी होगी लग्जरी “वंदे भारत Express”
बिलासपुर में गुंडागर्दी करने वालों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक..
अयोध्या: राम मंदिर के एंट्री गेट पर लाखों जूते-चप्पल का लगा अंबार, नए नियम के कारण वापस लेने नहीं आ रहे लोग
Indian Rupee vs Dollar : रुपया 21 पैसे बढ़कर 87.87 प्रति डालर पर
Tiger Sighting : कैमरे में कैद हुआ वयस्क बाघ, वन विभाग अलर्ट—ग्रामीणों में दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Death
Bear Death : बिलासपुर में नाले में मिला वृद्ध भालू का शव, रेस्क्यू नहीं होने पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

BJP Worker Scheme
BJP Worker Scheme : विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की 8 कल्याणकारी योजनाएं

सीजी भास्कर, 08 जुलाई :  वैशाली नगर विधायक…

CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Seva Setu
Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

VBG Ramji Yojana
VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?