CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उत्तराखंड में वन संरक्षण के लिए बड़ा कदम: पंचवर्षीय प्लान तैयार, अब केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार

उत्तराखंड में वन संरक्षण के लिए बड़ा कदम: पंचवर्षीय प्लान तैयार, अब केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

उत्तराखंड , 12 मई 2025 :

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हर साल वनाग्नि, वन तस्करी और वन कर्मियों के संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब राज्य का वन विभाग इन चुनौतियों का दीर्घकालिक समाधान तलाशने की दिशा में गंभीर नजर आ रहा है. इसी क्रम में वन विभाग ने एक विस्तृत पंचवर्षीय कार्य योजना (फाइव ईयर एक्शन प्लान) तैयार कर ली है, जिसे राज्य सरकार से अंतिम अनुमोदन मिल चुका है. अब केवल केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद योजना का क्रियान्वयन शुरू हो सकेगा.

बनाया गया लॉन्ग टर्म प्लान

वन विभाग के इस लॉन्ग टर्म एक्शन प्लान का उद्देश्य केवल मौसमी तैयारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आगामी पांच वर्षों के दौरान विभाग की संरचनात्मक और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है. इस योजना में फॉरेस्ट फायर मिटिगेशन, वन सुरक्षा, कर्मियों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करना, रिक्त पदों की भर्ती, वन्यजीव तस्करी की रोकथाम, और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसी प्राथमिकताओं को सम्मिलित किया गया है.

गर्मियों में लगती है आग

हर साल गर्मियों में जंगलों में भयंकर आग लगने की घटनाएं होती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है. वहीं, वन कर्मी सीमित संसाधनों के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर इन आगजनी घटनाओं और तस्करों से जूझते हैं. अब तक ये समस्याएं तात्कालिक उपायों से निपटने की कोशिशों तक सीमित रहीं, लेकिन अब विभाग ने पांच वर्षों के लिए विस्तृत रणनीति बनाकर दीर्घकालिक समाधान की ओर कदम बढ़ाया है.

आधुनिक तकनीक पर जोर

इस प्रस्ताव में विशेष ध्यान वन सुरक्षा को लेकर भी दिया गया है. प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के सभी वन क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को आधुनिक संचार उपकरण, निगरानी प्रणाली (ड्रोन, सीसीटीवी आदि) और आवश्यक हथियारों से लैस किया जाएगा. इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में वन चौकियों की आवश्यकता है, वहां नई चौकियों की स्थापना भी इस योजना का हिस्सा है.

जनभागीदारी को बढ़ावा

प्लान के अनुसार, वन विभाग आगामी वर्षों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने और सामुदायिक सहयोग के जरिए वन संरक्षण की दिशा में भी कार्य करेगा. इसमें स्थानीय युवाओं को ईको-टूरिज्म, गाइडिंग, और जंगल सफारी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की योजना भी शामिल है.

Raipur Nagpur Highway Plan: गडकरी से मुलाकात में विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रस्ताव, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल हटाने की मांग तेज
Dhurandhar Box Office: वीकेंड से पहले भी बरकरार रही ‘धुरंधर’ की रफ्तार, कमाई में नहीं दिखी थकान
Covid Active Cases : कोविड संक्रमण फिर बढ़ा, केरल में सबसे ज्यादा 1,336 सक्रिय मामले — 4 मौतें, नए वैरिएंट्स पर आईसीएमआर ने दिलाई राहत…
कम ब्याज पर मिलेगा नया लोन, EMI भी होगी सस्ती, RBI इस हफ्ते करेगा बड़ा ऐलान
अंबानी के शेयर पर फिदा विदेशी ब्रोकरेज… ‘Buy’ रेटिंग के साथ रिलायंस को नया टारगेट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?