CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन चुनाव आयोग कर सकता है घोषणा

Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, इस दिन चुनाव आयोग कर सकता है घोषणा

By Newsdesk Admin 25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून| Bihar Assembly Election : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो चुकी हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीतियां बनाने में जुट चुके हैं, और इसी बीच चुनाव आयोग की एक बड़ी घोषणा ने संकेत दे दिया है कि चुनावी बिगुल जल्द ही बजने वाला है।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 जुलाई 2025 से होगी और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को निर्धारित किया गया (Bihar Assembly Election)है। विशेषज्ञों की मानें तो आयोग की पिछली कार्यशैली को देखते हुए यह तय है कि अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद एक सप्ताह के भीतर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाती है।

ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अक्टूबर के पहले सप्ताह में की जा सकती है। इससे पहले आयोग पूरे राज्य में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन और सुधार अभियान चलाएगा। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और पुराने या गलत नाम हटाए (Bihar Assembly Election)जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो राज्य में चुनावी प्रक्रिया नवंबर के मध्य तक पूरी की जा सकती है। इसका तात्पर्य है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी होने के बाद अक्टूबर अंत और नवंबर प्रारंभ तक चुनाव कराए जा सकते हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

राजनीतिक दलों ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित गठबंधनों और रणनीतियों को लेकर बंद कमरों में मंथन शुरू हो गया (Bihar Assembly Election)है। बिहार की जनता अब चुनाव की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रही है, ताकि लोकतंत्र का यह पर्व पूरे जोश और जागरूकता के साथ मनाया जा सके।

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 25/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Farmer Book: कोंडागांव में किसानों को मिली ऑनलाइन जमीन जानकारी की नई ताकत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में किसानों के लिए…

Fuel Shortage Rumors: सिलेंडर और पेट्रोल की कमी की अफवाहों पर सख्ती, सोशल मीडिया निगरानी तेज

प्रदेश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कमी…

Illegal Plotting Action: धमतरी में सरकारी जमीन पर बनी सड़क पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध प्लाटिंग के…

Raipur Traffic Management: सर्विस रोड और डिवाइडर कट बंद कर जाम से राहत की बड़ी तैयारी

राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम…

Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Goat Theft Case Exposed:दुर्ग जिले के उतई थाना…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?