CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!

बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी करेंगी राजनीतिक पारी का आगाज, पार्टी और सीट तय!

By Newsdesk Admin 05/07/2025
Share

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार के रूप में जाने जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बहुत जल्द अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं. जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह महागठबंधन में शामिल हो सकती हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह बहुत जल्द महागठबंधन के अहम घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हो सकती हैं. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो ज्योति सिंह आगामी चंद दिनों में ही वीआईपी में शामिल हो सकती हैं.

काराकाट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी थी कि ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी को पेश कर सकती हैं. हालांकि काराकाट के अलावा दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी उनकी नजर है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ज्योति सिंह के बारे में यह खबर आ रही थी कि वह बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक दावेदारी को पेश कर सकती हैं.

चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

कई बार ज्योति सिंह ने भी चुनावी मैदान में उतरने की अपनी इस भावना को उजागर भी किया था. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति सिंह निजी कार्य से फिलहाल बिहार के बाहर हैं. बिहार आने के बाद वह कुछ बड़ी घोषणा कर सकती हैं.

पवन सिंह भी लड़ चुके हैं चुनाव

बता दें कि ज्योति सिंह के पति पवन सिंह ने बीते लोकसभा चुनाव में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी को पेश किया था. तब पवन सिंह के इस लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश करने के बाद काराकाट की गिनती राज्य के हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में होने लगी थी. इसी सीट से राष्ट्रीय लोक माेर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी. हालांकि तब न तो पवन सिंह और न ही उपेंद्र कुशवाहा को इस लोकसभा सीट से सफलता मिली थी.

You Might Also Like

Bihar school principal beats students : बिहार के स्कूल में क्रूरता की हद: प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन बच्चियां बेहोश

ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

पटना: व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में बेऊर जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे

Newsdesk Admin 05/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article उद्धव-राज की मुंबई में आज ‘विक्ट्री’ रैली, आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?
Next Article राजा के भाई ने लगाए कई आरोप… अब सोनम के भाई जाएंगे शिलॉन्ग, बहन से करेंगे ये सवाल

You Might Also Like

देश-दुनिया

Bihar school principal beats students : बिहार के स्कूल में क्रूरता की हद: प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन बच्चियां बेहोश

05/07/2025
देश-दुनिया

ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…

05/07/2025
देश-दुनिया

Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…

05/07/2025
देश-दुनिया

बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी

05/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?