CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Family Suicide : पति ने मोबाइल नहीं खरीदा तो पत्नी ने तीन बच्चों संग खाया जहर, चारों की दर्दनाक मौत

Bihar Family Suicide : पति ने मोबाइल नहीं खरीदा तो पत्नी ने तीन बच्चों संग खाया जहर, चारों की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Bilaspur Suicide Case
Bilaspur Suicide Case

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह नया भोजपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ (Bihar Family Suicide) कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। वजह पति द्वारा मोबाइल फोन न खरीदना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना में मां और तीनों बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Contents
  • तीन बच्चों के साथ खाया जहर, रास्ते में हुई मौतें
  • पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम का माहौल

जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले में मृतका सविता की शादी राजमिस्त्री के रूप में काम करने वाले व्यक्ति से हुई थी। वह उसकी तीसरी पत्नी थी। मंगलवार सुबह दोनों के बीच मोबाइल फोन खरीदने को लेकर विवाद हुआ। पति ने फोन लाने से मना किया और गुस्से में घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद सविता ने घर में रखा कीटनाशक लिया और तीनों बच्चों को भी खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया।

तीन बच्चों के साथ खाया जहर, रास्ते में हुई मौतें

जब पति घर लौटा तो चारों की हालत बिगड़ चुकी थी। वह उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर गया, लेकिन जहर का मामला होने के बावजूद न तो पुलिस को सूचना दी और न ही एंबुलेंस से इलाज की व्यवस्था की। हालत गंभीर होने पर वह परिवार को घर वापस ले आया। रात में जब स्थिति और खराब हुई, तब सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो बच्चों की रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में सविता ने दम तोड़ दिया, जबकि सबसे छोटे बच्चे की मौत पटना ले जाते समय हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम का माहौल

नया भोजपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला (Bihar Family Suicide) पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। गांव में इस घटना के बाद मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह घटना गरीबी, मानसिक दबाव और संवाद की कमी का नतीजा है।

भिलाई यस बैंक – पर्सनल एकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, अनिमेष सिंह कोर्ट सरेंडर बाद गया जेल
Transgender Protest Indore : किन्नरों का विवाद भड़का, 24 ने की फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश
ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टे की नोक पर 8 किलो सोना लूट फरार हो गए बदमाश, नाकेबंदी पर भी कोई सुराग नहीं
Murder During Robbery : पति-पत्नी को बनाया बंधक, पति की चाकू मारकर हत्या
घूंघट में हिस्ट्रीशीटर : पुलिस भी रह गई दंग जब महिला बनी मिली कुख्यात बदमाश, CCTV ने खोली पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?