CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार : नालंदा में पिता ने शादी शुदा बेटे की कराई शादी, तिलक के बहाने लूटा 5 लाख

बिहार : नालंदा में पिता ने शादी शुदा बेटे की कराई शादी, तिलक के बहाने लूटा 5 लाख

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। Bihar News: बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी शादी करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएगा. एक पिता ने अपने शादीशुदा बेटे की एक नाबालिग से सिर्फ इसलिए शादी करवा दी ताकि वो लड़की पक्ष से तिलक में मोटा पैसा ले सके. यही नहीं जिस शख्स की शादी करवाई गई उसके बच्चे भी हैं. शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को जब मामला सामने आया तो लोग हैरान रह गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग लड़की ने दर्ज करवाई शिकायत

मामला जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का है. 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद ने उसकी विधवा मां को झांसे में लेकर पहले तिलक में मोटा पैसा लिया और उसके कुछ माह बाद शादी करवा दी.

पांच लाख रुपये दहेज की मांग

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने मां से पांच लाख रुपये दहेज की मांग भी की. फिर बहला-फुसलाकर शादी भी करवा दी गई. शादी के कुछ दिन पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं. सच्चाई सामने आते ही पीड़िता सन्न रह गई. उसने लहेरी थाना पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. यह पता चला कि पीड़िता के सारे आरोप सही थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जितेंद्र कुमार के पिता महेंद्र प्रसाद ने इस पूरे मामले में अपने बेटे का साथ दिया है. शादी से पहले उन्होंने नाबालिग की मां को लालच देकर बताया कि उसका बेटा बड़ा व्यापारी है और शादी के बाद उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं होगी.

मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि जांच में यह साबित हो गया कि आरोपी जितेंद्र पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. इस पूरे मामले में उसके पिता महेंद्र प्रसाद ने जानबूझकर नाबालिग से शादी कराई जिससे कि तिलक के नाम पर दहेज की मोटी रकम वसूली जा सके. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Shamli Triple Murder Case: बुर्का विवाद से टूटा परिवार, एक रात में उजड़ गई तीन जिंदगियां
Rule Change : LPG के दाम घटे… ₹12 लाख तक इनकम टैक्स Free, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव
शिवनाथ नदी में मिली बीजेपी पार्षद के भाई की लाश, दुर्ग के एनीकट में फंसा मिला शव, मछुआरों ने निकाला
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना
Bilaspur Cyber Fraud : स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?