CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar New CM Samrat Choudhary : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! सम्राट का सीएम बनना लगभग तय, 3 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश

Bihar New CM Samrat Choudhary : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! सम्राट का सीएम बनना लगभग तय, 3 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश

By Newsdesk Admin
14/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल । बिहार की राजनीति (Bihar New CM Samrat Choudhary) में आज ‘महापरिवर्तन’ का दिन है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो चुका है। सियासी गलियारों में मची भारी हलचल के बीच, भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच चुके हैं, जहां खुद सम्राट चौधरी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। थोड़ी ही देर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होने वाली है, जिसमें औपचारिक रूप से नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।

Contents
  • दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार का इस्तीफा
  • सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर और NDA की रणनीति
  • अंतिम विदाई और नया आगाज

दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार का इस्तीफा

पिछले दो दशकों से बिहार (Bihar New CM Samrat Choudhary) की सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार आज दोपहर 3 बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे। इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक की, जहां वे भावुक नजर आए। नीतीश ने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा, “2005 से अब तक मुझसे जो बन पड़ा मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” बैठक के बाद मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी जैसे नेता आंसू पोंछते और भावुक होते दिखाई दिए।

सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर और NDA की रणनीति

भाजपा (Bihar New CM Samrat Choudhary) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पटना में डेरा डाले हुए हैं। शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक बुलाई गई है, जिसमें जदयू, भाजपा, हम (HAM), आरएलजेपी और आरएलएम के विधायक शामिल होंगे। इसी बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है। खास बात यह रही कि आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी में सवार होकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जो सत्ता हस्तांतरण के सहज संकेतों के रूप में देखा जा रहा है।

अंतिम विदाई और नया आगाज

नीतीश कुमार (Bihar New CM Samrat Choudhary) के इस्तीफे के साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा। जेयूडी की अलग बैठक में भी विधायक दल का नेता चुना जाएगा, लेकिन चर्चा यही है कि नीतीश कुमार अब मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे। 2005 से शुरू हुआ नीतीश का सफर आज लोकभवन में उनके इस्तीफे के साथ एक नया मोड़ लेगा, जिससे बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली नई पारी की शुरुआत होगी।

विकास का तोहफा : 63.65 करोड़ की 8 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत, सड़क, नाला और ऑडिटोरियम निर्माण शामिल
इजराइल को ये क्या हुआ? देखते ही देखते ब्रिटेन के जहाज पर दाग दिया बम
बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
Paddy Scam Protest: चूहे के वेश में उतरे NSUI कार्यकर्ता, धान घोटाले पर सरकार को घेरा
RAHUL GANDHI RAIPUR VISIT : कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, संगठन को देंगे जीत का मंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?