CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार: 20 सालों में दोगुना हुआ सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे ने बदली गांव शहर की तस्वीर

बिहार: 20 सालों में दोगुना हुआ सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे ने बदली गांव शहर की तस्वीर

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 :

नीतीश कुमार के 20 वर्षीय कार्यकाल में बिहार के बुनियादी ढांचे, खासकर सड़क नेटवर्क में अभूतपूर्व विकास हुआ है. 2005 से 2025 तक सड़कों की लंबाई दोगुनी से ज़्यादा बढ़ी है. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के साथ-साथ एक्सप्रेसवे परियोजनाओं ने राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है.

बिहार में नीतीश कुमार के 20 सालों के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे में शानदार विकास हुआ है, खासकर सड़क निर्माण के क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है. 2005 से 2025 तक सड़कों की लंबाई दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 26,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के साथ-साथ एक्सप्रेसवे परियोजनाओं ने राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को गति दी है. 2027 तक राज्य के किसी भी हिस्से से पटना 3.5 घंटे में पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास में शानदार काम हुए हैं. यह देश के लिए भी एक मिसाल बन चुका है. 2005 के पहले और बाद के बिहार की तस्वीर में आया आमूलचूल परिवर्तन खासकर पथ निर्माण के क्षेत्र में साफ दिखाई देता है.

सड़क निर्माण की गति हुई तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में सड़क निर्माण की गति दोगुनी हो चुकी है. पथ निर्माण विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार साल 2005 तक जहां राज्य में मात्र 14 हजार 468 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ था. वहीं वर्ष 2025 तक यह आंकड़ा बढ़कर 26 हजार किलोमीटर से अधिक हो चुका है. यह न केवल निर्माण की मात्रा में वृद्धि है, बल्कि सरकार की दूरदर्शिता, नीतिगत प्रतिबद्धता और नवाचार के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है.

राष्ट्रीय राजमार्ग हुए दोगुने

राष्ट्रीय राजमार्गों की बात करें तो वर्ष 2005 तक राज्य में कुल 3 हजार 629 किलोमीटर पथ थे, जो अब बढ़कर 6 हजार 147 किलोमीटर हो गए हैं. राजकीय उच्च पथों की लंबाई भी 2 हजार 382 किलोमीटर से बढ़कर 3 हजार 638 किलोमीटर हो गई है. वहीं वृहद जिला पथों की लंबाई भी बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है, जहां वर्ष 2005 में वृहद जिला पथों की लंबाई 8,457 किलोमीटर थी जो अब बढ़कर 16,296 किलोमीटर हो चुकी है.

सड़क चौड़ीकरण का काम हुए तेज

नीतीश कार्यकाल में सड़कों के चौड़ीकरण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है. वर्ष 2005 के पहले तक जहां अधिकांश सड़कें सिंगल या इंटरमीडिएट लेन तक ही सीमित थीं, वहीं अब दो, चार और छह लेन सड़कों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. राष्ट्रीय उच्च पथों में सिंगल लेन सड़कों की लंबाई 764 किलोमीटर से घटकर अब मात्र 186 किलोमीटर रह गई है, जबकि दो लेन सड़कों की लंबाई 1,208 किलोमीटर से बढ़कर 3,278 किलोमीटर हो चुकी है. साथ ही, चार और छह लेन की कुल लंबाई अब 1,704 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है.

इसी तरह, राज्य उच्च पथों में भी बड़ा बदलाव आया है, जहां पहले केवल 52 किलोमीटर सड़कें दो लेन थीं, अब इनकी लंबाई बढ़कर 2,786 किलोमीटर हो चुकी है, जबकि सिंगल और इंटरमीडिएट लेन सड़कों की लंबाई क्रमशः घटकर 286 और 292 किलोमीटर रह गई है. वृहद जिला पथों की श्रेणी में भी यही प्रवृत्ति दिखाई देती है, जहां दो और चार लेन सड़कों की लंबाई में बढ़ोतरी हुई है.

एक्सप्रेस वे की मदद से सफर हुआ आसान

एक्सप्रेस वे की बात करें, तो वर्ष 2005 से पहले बिहार में एक भी एक्सप्रेसवे का अस्तित्व नहीं था, लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी और राज्य सरकार की निरंतर प्रयास के परिणामस्वरूप आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. वर्तमान में राज्य में पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं, जो न केवल राज्य की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देंगी, बल्कि आर्थिक विकास की रफ्तार को भी तीव्र करेंगी. इन परियोजनाओं में शामिल हैं

408 किलोमीटर लंबा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे

417 किलोमीटर लंबा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे

250 किलोमीटर लंबा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे

300 किलोमीटर लंबा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस वे

161 किलोमीटर लंबा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार अब एक और महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर अग्रसर है. 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से पटना अधिकतम साढ़े तीन घंटे में पहुंचना. इससे पहले सरकार द्वारा पांच घंटे में राजधानी पहुंचने की व्यवस्था पहले ही सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है.

भारत से दुबई तक चलेगी अंडरवाटर ट्रेन, 1 हजार km प्रति घंटे होगी स्पीड, जानें कब से कर पाएंगे सफर
Ramjet Missile Technology Test India: हवा से ताकत लेने वाली मिसाइल, DRDO की बड़ी छलांग
Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर
Russia Ukraine War: कीव पर अब तक का सबसे भीषण रूसी हमला, 1 मिनट में 10 मिसाइलें, 13 बार महसूस हुए भूकंप जैसे झटके
Bengali Actress Politics : कौन हैं नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की बंगाली एक्ट्रेस, जो ममता बनर्जी की पार्टी में हुईं शामिल?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

Raipur Hospital
Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?