CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बदमाशों को पकड़ने के लिए नहर में कूदा कांस्टेबल, तभी गिर गया बिजली का तार, हुई मौत

बदमाशों को पकड़ने के लिए नहर में कूदा कांस्टेबल, तभी गिर गया बिजली का तार, हुई मौत

By Newsdesk Admin 17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। ट्रक चालक से कथित तौर पर मारपीट कर भाग रहे कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इस घटना की पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की कार खंबे से टकराकर नहर में गिर गई थी, जिन्हें पकड़ने के लिए दोनों कांस्टेबल भी नहर में कूद गए, लेकिन तभी खंबे से तार टूटकर नहर में गिर गई, जिससे उसमें करंट दौड़ गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात नगीना रोड स्थित गढ़ी चौराहे पर कार सवार कुछ अपराधी ट्रक चालक से मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) के कांस्टेबल मनोज (38) और गंगा राम मौके पर पहुंचे तो अपराधी गोली चलाते हुए कार से भागने लगे।

नहर में करंट उतरने से गई जान

भागते समय आरोपियों की कार सलामाबाद-भरैरा के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए नहर में गिर गई। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस के दो कांस्टेबल भी नहर में कूद गए। इस बीच कार की टक्कर से टूटे खंभे का तार टूट गया और नहर के पानी में जा गिरा, जिससे नहर में करंट आ गया।

उन्होंने बताया कि बाद में मौके पर आए पुलिस कर्मियों ने बिजली कटवाकर दोनों सिपाहियों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां सिपाही मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सिपाही गंगा राम का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव झाल निवासी एक बदमाश नीरज को घायल अवस्था में मौके से पकड़ लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी भाग गए जिनकी तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Newsdesk Admin 17/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?