CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस जवान ने स्कूटी सवार युवती के चेहरे पर जड़ा मुक्का, सीसीटीवी में कैद हुआ Video, युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, “गलती किसकी….❓फंसा पेंच”

पुलिस जवान ने स्कूटी सवार युवती के चेहरे पर जड़ा मुक्का, सीसीटीवी में कैद हुआ Video, युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, “गलती किसकी….❓फंसा पेंच”

By Newsdesk Admin
23/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। तेज रफ्तार स्कूटी सवार 2 युवतियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गुस्साए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवती के चेहरे पर मुक्का मार दिया। ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अंतर्गत शंकर नगर के पास खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने अपनी गलती मानने की जगह लड़की को गालियां भी दी। इसी बीच वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मी बाइक लेकर वहां से चला गया। वारदात के बाद लड़कियों ने रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह से शिकायत की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत के अनुसार यह घटना कल दोपहर 2 बजे की है। विडियो में दिखाई दे रहा ट्रैफिक पुलिसकर्मी शंकर नगर में आरोग्य अस्पताल के पास गलत तरीके से गाड़ी मोड़ रहा था, जो कि CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में है। वह जैसे ही बाइक को डिवाडर से क्रॉस करने के लिए मोड़ता है, तभी स्कूटी सवार लड़कियों ने टक्कर मारी। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी गुस्से में आ गया। हाथ से 2 बार लड़की के चेहरे पर वार किया।

युवती ने बताया कि टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने तुरंत मारना शुरू कर दिया। हमने कुछ कहा भी नहीं था। बीच सड़क पर सभी के सामने बदसलूकी की गई है अतः पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि युवती ने SSP से शिकायत की है। शिकायत के बाद जांच की जा रही है फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह पुलिसकर्मी किस जगह का था। सभी थानों से मामले की जानकारी ली जा रही है।

हादसे में बैंक कर्मी की मौत, 3 घायल, रायपुर से जाते वक्त पुल की रेलिंग तोड़ शिवनाथ नदी में गिरी कार
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 53 आरक्षकों को मिला प्रमोशन, देखिए सूची…
Leopard Alert : मड़वा पावर प्लांट के पास दिखा तेंदुआ, आसपास के गांवों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Vinod Tiwari Bail Rejected: छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, कांग्रेसी नेता को कोर्ट से नहीं मिली राहत
वेदांता प्लांट हादसा, 20 मजदूरों की मौत, 36 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?