CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Firing Incident : जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में कार सवारों की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग गंभीर

Bilaspur Firing Incident : जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में कार सवारों की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग गंभीर

By Newsdesk Admin 28/10/2025
Share
Bilaspur Firing Incident
Bilaspur Firing Incident

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। मंगलवार की शाम को एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात कार सवार युवकों ने जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 13 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। फायरिंग करने के बाद हमलावर (Bilaspur Firing Incident) अपनी कार से फरार हो गए।

कार सवार युवकों ने बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिना नंबर की एक सफेद कार ऑफिस के बाहर आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। गोलियां लगने से दो व्यक्ति मुढ़पार निवासी चंद्रकांत सिंह और किरारी निवासी राजू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग अपनी जान बचाकर भागे, जबकि हमलावर मौके से निकल भागे।

मस्तूरी थाना क्षेत्र में मची दहशत

घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर चौक के पास जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑफिस में बैठे उपाध्यक्ष नितेश सिंह रोजाना अपने मामा तामेश सिंह के साथ वहीं बैठते थे। मंगलवार को फायरिंग के वक्त वे वहां मौजूद नहीं थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे जमीन विवाद (Bilaspur Firing Incident) की बात सामने आ रही है।

खाली खोखे जब्त, जिलेभर में नाकेबंदी

फायरिंग की खबर मिलते ही एएसपी अर्चना झा और टीआई हरीशचंद्र टांडेकर टीम के साथ पहुंचे। मौके से पुलिस ने कई खाली खोखे बरामद किए हैं। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध कार की तलाश जारी है। फोरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल को सील किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

गोलीबारी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों किरारी और मुढ़पार से लोग मौके पर पहुंचे। पूरे मस्तूरी इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 28/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एक युग का अंत, आवाज़ अमर रहेगी विनम्र श्रद्धांजलि

सीजी भास्कर, 12। अप्रैल आशा भोंसले जी का…

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?