CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bribery Case in Education Department : इलाज की राशि निकालने बीईओ के बाबू पर घूस मांगने का आरोप

Bribery Case in Education Department : इलाज की राशि निकालने बीईओ के बाबू पर घूस मांगने का आरोप

By Newsdesk Admin
28/10/2025
Share
Bemetara ACB
Bemetara ACB

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। इलाज में खर्च हुई राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एक शिक्षक ने (Bribery Case in Education Department) में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षक ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है और इसकी प्रति राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी भेजी है।

शिक्षक ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक संपत लाल राठौर को कुछ माह पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। इलाज पर आई खर्च राशि की प्रतिपूर्ति के लिए उन्होंने शासन से आवेदन किया था। शासन ने करीब 87 हजार 722 रुपये की राशि स्वीकृत कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को आवंटित की। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिक्षक का आरोप है कि बीईओ कार्यालय के खंड लिपिक बजरंग लाल कटकवार ने भुगतान जारी करने के लिए रिश्वत मांगी और (Bribery Case in Education Department) के तहत यह कहते हुए भुगतान रोक दिया कि “पैसे दिए बिना काम नहीं होगा।”

नवागढ़ बीईओ कार्यालय पर गंभीर सवाल

यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। जहां शिक्षक की शिकायत ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि रिश्वत नहीं देने के कारण उनकी चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति राशि अभी तक लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी बाबू पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंची

शिक्षक ने यह भी बताया कि उन्होंने शिकायत की प्रति राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और प्रभारी मंत्री को भी भेजी है ताकि मामले की पारदर्शी जांच हो सके। (Bribery Case in Education Department) के इस आरोप ने शिक्षा विभाग की छवि पर एक बार फिर दाग लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

Lakhpati Didi : कभी सीमित थी आमदनी, अब बनीं गांव की प्रेरणा, आधुनिक खेती ने बदल दी पूरी जिंदगी
CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती
Rohit Singh Tomar : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, रोहित सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ
दिल दहला देने वाली घटना: कोरबा में सोती हुई बच्ची को करैत सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर लौटेगी तेज ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BTech Counselling 2026 : 30 से शुरू होगी बीटेक काउंसिलिंग, DTE ने जारी किया पूरा शेड्यूल

सीजी भास्कर, 27 जून : तकनीकी शिक्षा संचालनालय…

CISF BSF Transfer
CISF BSF Transfer : लोहा स्क्रैप चोरी की वजह से सीआईएसएफ अधिकारियों का तबादला!

सीजी भास्कर, 27 जून : भिलाई इस्पात संयंत्र…

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?