CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

By Newsdesk Admin
15/10/2026
Share
Shivnath River
Shivnath River

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र की घटना, एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव

Contents
  • नहाने के दौरान हुआ हादसा Shivnath River
  • एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त खोज अभियान

गोताखोरों ने मोटर बोट और डीप डाइविंग किट की मदद से चलाया विशेष खोज अभियान

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी पर बने बेसिन डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 16 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत (Shivnath River) हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची तथा घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

 

Shivnath River
Shivnath River

 

यह भी पढ़ें…Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

नहाने के दौरान हुआ हादसा Shivnath River

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेसिन निवासी 16 वर्षीय टुकेश साहू आज सुबह बेसिन क्षेत्र स्थित डैम में नहाने गया हुआ था। नहाते समय पैर फिसलने या जलप्रवाह का अनुमान न लग पाने के कारण वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह पानी की गहराई में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी गई।

 

यह भी पढ़ें…Naya Raipur Jungle Safari : नवा रायपुर जंगल सफारी को हर साल 18 करोड़ का घाटा, अब वन्यजीवों को गोद देने की तैयारी

एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त खोज अभियान

हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के समन्वय से जिला सेनानी दुर्ग ने एसडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम को तत्काल आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए (Shivnath River) रवाना किया। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने नदी की प्रतिकूल परिस्थितियों और बढ़ते जलस्तर की चुनौतियों के बीच मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, सर्च हुक व डीप डाइविंग किट के सहारे खोजबीन शुरू की।

अभियान के दौरान एसडीआरएफ के कुशल गोताखोर राजकुमार यादव ने गहरे पानी में डाइव कर किशोर के शव को ढूंढ निकाला और बाहर लाया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बचाव दल ने शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…RRB NTPC 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार
IPO Rules Relaxation India: बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान, सरकार ने बदले पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम
No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई
Rajim Village Violence : FIR के बाद भड़की हिंसा, आगजनी-मारपीट के बाद गांव पुलिस छावनी में बदला
CG पुलिस के इस थाना के टीआई की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, TI सहित 7 पुलिस कर्मी घायलावस्था में भेजे गए अस्पताल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shivnath River
Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

के दौरान गहरे पानी में चले जाने से…

RRB NTPC 2026
RRB NTPC 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है।…

Naya Raipur Jungle Safari
Naya Raipur Jungle Safari : नवा रायपुर जंगल सफारी को हर साल 18 करोड़ का घाटा, अब वन्यजीवों को गोद देने की तैयारी

नवा रायपुर की जंगल सफारी लगातार आर्थिक घाटे…

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?