सीजी भास्कर, 18 अगस्त : कोलकाता एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग में आग (Kolkata Airport Fire) लगने से मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में लगी थी। धुआं और आग की लपटें दिखाई देने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत एयरपोर्ट की फायर टीम को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें : Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला
दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में लगी आग
घटना (Kolkata Airport Fire) सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग ATC बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले टैरेस वाले हिस्से में लगी थी। कर्मचारियों ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं तो तत्काल दमकल टीम को जानकारी दी। पहले दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग को फैलने से रोकने के लिए बाद में तीसरी गाड़ी भी बुला ली गई।
यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सुबह करीब 6 बजे तक मौके पर पानी डालने और अन्य जरूरी काम जारी रहे। आग बिल्डिंग के अंदरूनी कमरों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
यह भी पढ़ें : Bhind Road Accident : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
ATC का काम नहीं हुआ प्रभावित
यह घटना कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport Fire) परिसर में हुई, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम सामान्य रूप से चलता रहा। अधिकारियों के मुताबिक ATC का मुख्य संचालन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से होता है, जबकि कुछ काम तीसरी मंजिल से भी किया जाता है। आग दूसरी मंजिल के बाहर लगी होने के कारण जरूरी सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। मौसम विभाग और ATC के महत्वपूर्ण उपकरण भी सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें : Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
शॉर्ट सर्किट की आशंका
एयरपोर्ट निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आग लगने की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जांच में सजावट के लिए लगाई गई लाइट की तार में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। ये लाइट स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लगाई गई थी। आग समय रहते पकड़ में आ गई, इसलिए पूरी ATC बिल्डिंग को खाली कराने की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : India vs Sri Lanka 1st Test : गॉल टेस्ट में भारत को लगा शुरुआती झटका, तीसरी गेंद पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल




