CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur online betting : ‘खिलाड़ी बुक’ पैनल से चल रहा था खेल, 13 लाख कैश समेत 4 गिरफ्तार

Bilaspur online betting : ‘खिलाड़ी बुक’ पैनल से चल रहा था खेल, 13 लाख कैश समेत 4 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई । बिलासपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” पैनल के जरिए संचालित हो रहे सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में सटोरियों और हवाला कारोबार से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 48 हजार रुपए नकद, 27 एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार और स्कूटी जब्त की है। (Bilaspur online betting)

Contents
  • हवाला के जरिए पहुंचाई जा रही थी रकम
  • तीन बड़े सटोरियों पर लुक आउट सर्कुलर जारी : Bilaspur online betting

मोबाइल फोन से संचालित हो रहा था सट्टा : Bilaspur online betting

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। इसके बाद ACCU और सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की।

रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से संतोष जसवानी, करन श्रीवास, आशीष जसवानी और एक नाबालिग को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग बैंक खातों और एटीएम कार्डों के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे थे।

हवाला के जरिए पहुंचाई जा रही थी रकम

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी संतोष जसवानी ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था। वहीं आशीष जसवानी सट्टे से आने वाली रकम को हवाला के जरिए पहुंचाने का काम करता था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सुराग भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार बाहर के बड़े सटोरियों और ऑनलाइन पैनलों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल जब्त मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेजों की तकनीकी जांच की जा रही है।

तीन बड़े सटोरियों पर लुक आउट सर्कुलर जारी : Bilaspur online betting

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि जिले में सट्टेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार तीन बड़े सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में सक्रिय थे। मामले में आगे भी कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Tribal Farmers Assembly protests : आदिवासियों की जमीन हड़पने के खिलाफ
JDU MLA Vibha Devi: शपथ पढ़ने में आई दिक्कत का वीडियो वायरल, कौन हैं नवादा की यह विधायक?
बिलासपुर में अंधड़ के साथ बारिश : उमस बढ़ी, बिजली गुल होने पर लोगों का हंगामा
CG Bhilai News : छत्तीसगढ़ के भिलाई में NIA का छापा 🛑 रेला NGO के फंडिंग को लेकर जांच जारी 🛑 संचालक कलादास डहरिया के घर कार्रवाई
Chhattisgarh TET Exam 2026: प्रदेश के 1022 केंद्रों पर आज शिक्षक पात्रता परीक्षा, सवा तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

India Russia Oil Tariff Relief
India Russia Oil Tariff Relief : रूस से तेल खरीदने पर भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने टैरिफ और प्रतिबंधों में दी छूट

India Russia Oil Tariff Relief : अमेरिकी प्रशासन…

Surajpur School Girl Accident : सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

Surajpur School Girl Accident : यह हादसा बिश्रामपुर…

Korea Job Fraud Case : कोरिया में नौकरी के नाम पर 13.69 लाख की ठगी, कॉन्स्टेबल की पत्नी और ससुर गिरफ्तार; भाजपा नेता फरार

Korea Job Fraud Case  : पुलिस पूरे मामले…

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?