CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Police Brutality : थाने में ASI ने पीड़ित को जड़े 20 थप्पड़, सस्पेंड

Bilaspur Police Brutality : थाने में ASI ने पीड़ित को जड़े 20 थप्पड़, सस्पेंड

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share
Bilaspur Police Brutality
Bilaspur Police Brutality

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला मामला (Bilaspur Police Brutality) सामने आया है। यहां अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे एक युवक के साथ ASI ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि ASI दिनेश तिवारी ने उसे 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया और उसे सुनने में परेशानी होने लगी।

Contents
  • केस की जानकारी मांगना पड़ा भारी
  • गाली-गलौज और धमकी का आरोप
  • पैसों की मांग का भी आरोप
  • ASI के खिलाफ FIR दर्ज

केस की जानकारी मांगना पड़ा भारी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि केस की जानकारी मांगने पर ASI ने गाली-गलौज करते हुए 20 थप्पड़ (Bilaspur Police Brutality) मार दिए और जेल भेजने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया, जिस पर ASI भड़क गया और मारपीट (Bilaspur Police Brutality) शुरू कर दी।

गाली-गलौज और धमकी का आरोप

पीड़ित का कहना है कि ASI ने न केवल थप्पड़ मारे, बल्कि गाली-गलौज करते हुए धमकी दी—“तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” इस दौरान थाने का अन्य स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना (Bilaspur Police Brutality) ने पुलिस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पैसों की मांग का भी आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के बदले ASI द्वारा पैसों की मांग (Bilaspur Police Brutality) भी की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन ने SSP रजनेश सिंह को अवगत कराया। SSP ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।

ASI के खिलाफ FIR दर्ज

मारपीट के बाद पीड़ित का कान सुन्न पड़ गया है और उसे सिरदर्द व सुनने में परेशानी की शिकायत है। SSP के निर्देश पर पीड़ित की शिकायत के आधार पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR (Bilaspur Police Brutality) दर्ज कर ली गई है। यह पूरा मामला पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही और आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर बहस खड़ी कर रहा है।

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
CA Office Theft Case : पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर उड़ाए 7.80 लाख, 30 घंटे में पुलिस ने दबोचा
ABVV वर्कशॉप में हंगामा: छात्रों ने कुलपतियों पर लगाया अनसुनी का आरोप, शिक्षा सचिव से की शिकायत..
Gersa Rice Procurement : धान खरीदी में लापरवाही, गेरसा के प्रभारी हटाए गए
BJP News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, इस तरह पूरा किया जाएगा लक्ष्य, सितंबर माह में ऐसे चलेगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?