CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Railway Station : 10 जुलाई से गेट नंबर-4 रहेगा बंद, यात्रियों के लिए जारी की गई नई व्यवस्था

Bilaspur Railway Station : 10 जुलाई से गेट नंबर-4 रहेगा बंद, यात्रियों के लिए जारी की गई नई व्यवस्था

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। बिलासपुर रेलवे स्टेशन का गेट नंबर-4 आगामी 10 जुलाई से अस्थायी रूप से बंद रहेगा। स्टेशन के पुनर्विकास और नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन आने-जाने के लिए मुख्य रूप से गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 का उपयोग करने की अपील की है। (Bilaspur Railway Station)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसी परियोजना के अंतर्गत गेट नंबर-4 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होगा, जिसके चलते वहां से आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

बुधवारी बाजार मेन रोड स्थित मुल्कराज होटल के सामने से गेट नंबर-4 तक जाने वाला मार्ग 10 जुलाई से बंद रहेगा। हालांकि, बुधवारी बाजार के पीछे स्थित वैकल्पिक सड़क मार्ग से गेट नंबर-4 तक पहुंचने की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों को किसी विशेष कारण से गेट नंबर-4 का उपयोग करना आवश्यक हो, वे पीछे वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर (Bilaspur Railway Station) में सूचना बोर्ड और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें नई व्यवस्था की जानकारी मिल सके।

यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए स्टेशन परिसर में टिकट जांच कर्मियों के साथ विशेष सहायता दल भी तैनात किए जाएंगे, जिससे निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

BSF Republic Day Celebration Bhilai: सामरिक मुख्यालय में गरिमा, शौर्य और संकल्प के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस
सूरजपुर में हाथी हमले में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम
शक के साए तले वारदात: उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या
Bilaspur Student Suicide : मोबाइल चलाने से मना किया तो नदी में कूद गई छात्रा, बहन के सामने दर्दनाक अंत
Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs England 2nd T20 : मैनचेस्टर में भारत की रोमांचक हार, इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया

India vs England 2nd T20

Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर

Gariaband flood rescue

Alpha box office collection : बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, दो दिन में 37.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Alpha box office collection

Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

Iran High Alert

SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

SEBI open market buyback

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?