CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Billionaires Ranking : कौन बना नंबर वन? भारत के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, जानिए नेटवर्थ

Billionaires Ranking : कौन बना नंबर वन? भारत के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, जानिए नेटवर्थ

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल : भारत समेत एशिया के टॉप अमीरों की लिस्ट (Billionaires Ranking) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गौतम अडानी ने एक बार फिर बाजी मारते हुए खुद को नंबर वन पर पहुंचा दिया है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है।

Contents
  • अचानक कैसे नंबर वन बने अडानी
  • रिपोर्ट के बाद गिरे, अब फिर टॉप पर
  • दुनिया के अमीरों में भी हलचल
  • सबसे ऊपर कौन

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Billionaires Ranking) के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे विश्व में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। दोनों के बीच महज 1.8 अरब डॉलर का अंतर है, जो किसी भी समय बदल सकता है, लेकिन फिलहाल नंबर वन पर अडानी काबिज हैं।

अचानक कैसे नंबर वन बने अडानी

इस बड़े बदलाव के पीछे अडानी समूह की कंपनियों का शानदार प्रदर्शन है। उनके शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिली है, जिससे इस साल अब तक उनकी संपत्ति में करीब 8.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके विपरीत, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमजोरी माना जा रहा है।

गुरुवार को भी अडानी समूह के शेयरों में तेजी रही और एक ही दिन में उनकी संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वहीं अंबानी की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रिपोर्ट के बाद गिरे, अब फिर टॉप पर

जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी, जिससे उनकी नेटवर्थ भी तेजी से नीचे गई थी। वे अमीरों की सूची में काफी पीछे चले गए थे, लेकिन अब एक बार फिर वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

दुनिया के अमीरों में भी हलचल

सिर्फ अडानी और अंबानी ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई बड़े अरबपतियों की संपत्ति में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2026 में टॉप 20 अमीरों में से 7 लोगों की संपत्ति घटी है। बर्नार्ड अर्नोल्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिनकी संपत्ति में 44 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

सबसे ऊपर कौन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Billionaires Ranking) एलॉन मस्क बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन, माइकल डेल, जेन्सेन हुआंग, बर्नार्ड अर्नोल्ट और जिम वाल्टन जैसे नाम शामिल हैं।

Population Stabilization Campaign : जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश लेकर निकला जागरूकता रथ
राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, राजधानी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
CG Breaking : निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस ने सभी निकाय में बनाए 2-2 प्रभारी, सीनियर नेताओं को मिलेगी जवाबदारी, PCC को सौंपेंगे Ground Report
PM Vay Vandana Card : पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर, 3.60 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित
Mangaluru Missing Workers: काम की तलाश में गए कोरबा के मजदूरों के साथ रहस्यमय घटनाक्रम, दो लापता, एक की मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?