CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bird flu in CG : बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, 4 हजार से अधिक मुर्गियां, 9998 चूजे और 19 हजार 95 अंडे होंगे नष्ट

Bird flu in CG : बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, 4 हजार से अधिक मुर्गियां, 9998 चूजे और 19 हजार 95 अंडे होंगे नष्ट

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share
Bird flu in CG
Bird flu in CG

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएंजा के संक्रमण (Bird flu in CG) की पुष्टि के बाद, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित कर दिया है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज बर्ड फ्लू (Bird flu in CG) के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह स्थिति तीन महीने तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) की सीमाएं पूर्व में बैकुण्ठपुर से जनकपुर, पश्चिम में बैकुण्ठपुर से धौराटिकरा, उत्तर में बैकुण्ठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण में बैकुण्ठपुर से एमएलए नगर तक फैली हुई हैं। वहीं, सर्विलेंस जोन (1 से 10 किलोमीटर) की सीमा इन्फेक्टेड जोन के महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक होगी।

पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध के तहत, इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेंस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (जैसे मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानों को बंद कर दिया गया है। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।

सर्विलेंस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के बाजार, दुकानों और डोर-टू-डोर डिलीवरी को बंद कर दिया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च 2025 तक 2,487 वयस्क मुर्गे/मुर्गियों, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 कुक्कुट चूजों, 19,095 कुक्कुट अंडों, 200 बटेर अंडों और 7,500 किलो कुक्कुट आहार का विनाश किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरित की जा रही है और बर्ड फ्लू के दौरान खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर की अपील (Bird flu in CG)

कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें, क्योंकि इस दौरान अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामान्य नागरिक किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, जिसका नंबर 07836-232469 है।

जांच के लिए सीमावर्ती जिले में बेरियर (Bird flu in CG)

कलेक्टर ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनष्टीकरण किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

Road Development Projects CG : रफ्तार के साथ विकास के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़
स्कूली छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, दुर्ग में महिला रक्षा टीम की पहल, छेड़छाड़ कानून और साइबर मामले की दी जानकारी
Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स
Baloda Bazar Fraud Case : बिना धान लाए ही उठा लिए पैसे! टोकन-तौल में खेल, प्रबंधक का भाई भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Heritage Trees Conservation : सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सहेजने की अनूठी पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?