सीजी भास्कर, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अंतर्गत 13 मंडल में 10 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित करने के बाद अभी-अभी शेष 3 मंडल अहिवारा, मुरमुंदा और जेवरा सिरसा मंडल की कार्यकारिणी घोषणा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कर दी है।

जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने बताया कि आज अहिवारा, मुरमुंदा और जेवरा सिरसा मंडल कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुमति से घोषित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि भाजपा मंडल बॉडी में अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 5 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी व कार्यसमिति सहित 45 लोगों की नियुक्ति की जा रही है।
गौरतलब हो कि अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू और जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू की 45 लोगों की टीम घोषणा के बाद अब मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की एक्टीविटी तेज हो जाएगी।
श्री देवांगन ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों से चर्चा पश्चात प्रदेश संगठन द्वारा जिस सूची को स्वीकृति दी गई है, उसकी घोषणा अभी की जा रही है।
अहिवारा मंडल (भाजपा) में अध्यक्ष रामजी निर्मलकर की टीम इस प्रकार है – 👇



मुरमुंदा मंडल (भाजपा) में अध्यक्ष कुमन लाल साहू की टीम इस प्रकार है – 👇



जेवरा सिरसा मंडल (भाजपा) में अध्यक्ष घनश्याम साहू की टीम इस प्रकार है – 👇


