CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Breaking : मंडल अध्यक्षों के चुनाव में 45 वर्ष की आयु लिमिट आई काम, जिले के युवा भाजपाइयों को मिला नेतृत्व, उम्र बंधन से चूके संतोष, बंद लिफाफे से निकला कृष्णकांत, लोकेश, रवि-राजपूत का नाम, घोषणा से लगा बधाइयों का तांता

BJP Breaking : मंडल अध्यक्षों के चुनाव में 45 वर्ष की आयु लिमिट आई काम, जिले के युवा भाजपाइयों को मिला नेतृत्व, उम्र बंधन से चूके संतोष, बंद लिफाफे से निकला कृष्णकांत, लोकेश, रवि-राजपूत का नाम, घोषणा से लगा बधाइयों का तांता

By Newsdesk Admin 19/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर को भाजपा कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल कुरुद, भखारा, सिर्री एवं मेघा के लिए अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। जिसमें इस बार पार्टी संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सभी युवा चेहरों को इस बार मंडल अध्यक्षों की कमान सौंपी गई।

आपको बता दें कि विगत दिनों भाजपा कार्यालय कुरुद में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमें उम्र सीमा का बंधन था। ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता ही इसके योग्य थे जिसकी उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच हो। बावजूद मेघा मंडल से निर्वाचित किये मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी का नाम उम्र अधिक हो जाने के कारण घोषित नहीं किया जा सका। जिला नेतृत्व द्वारा उक्ताशय की जानकारी कुरुद विधानसभा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को दी गई। तब उक्त नाम में तब्दीली करते हुए मेघा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी पश्चात कोई दूसरा काबिल युवा चेहरा का नाम पार्टी हाई कमान को भेजा गया। तत्पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से जारी हुई सूची में सभी नाम विधायक चंद्राकर के पसंदीदा एवं मंडल स्तर में बेहतर समन्वय स्थापित कर सकने वाले नामों जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से नाम तय किया गया था उन्ही नामों की घोषणा की गई। प्रदेश संगठन से बंद लिफाफा में आये हुए नाम घोषित जारी मंडल अध्यक्षों के नामों में कुरुद से कृष्णकांत साहू जो कि वर्तमान में नगर पंचायत कुरुद में विधायक प्रतिनिधि है तय हुआ है। भखारा मंडल से एक युवा चेहरा जो कि सिन्हा समाज से आते है व एक बिजनेसमैन सुपेला निवासी रवि सिन्हा चुने गये है। वहीं सिर्री मंडल से ग्राम फुसेरा से दो बार के सरपंच डॉ लोकेश साहू को चुना गया है। इसी कड़ी में संतोष सोनी की जगह ग्राम सौंगा के युवा चेहरा जो कि भाजयुमों के हर एक कार्यक्रमो में अग्रणी पंक्ति में देखे जाते रहे है ग्राम सौंगा निवासी कल्याण सिंह राजपूत का नाम तय किया गया है। उक्त सभी नामों को चुनाव प्रभारी द्वारा प्रदेश संगठन से आए लिफाफा को खोलकर नाम घोषणा किया गया है। नाम घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Fireman Vacancy : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती…इस तारीख से शुरू होगा आवेदन…

Balodabazar News : कृषि विभाग की टीम ने विक्रय केंद्रों में दी दबिश, अवैध खाद- बीज किया जब्त

NFSU Groundbreaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ में करेंगे फारेंसिक यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन, जवानों से करेंगे संवाद

School Teacher Arrested : परीक्षा में पास कराने का लालच देकर स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

TAGGED: Bjp News, Breaking news, Chhattisgarh, Kurud BJP, Kurud breaking news, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 19/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article BJP Breaking 🟠 नये सहित कुल 13 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 🟢 युवा और महिला के साथ सभी समाजों को दिया समावेशी नेतृत्व, देखिए कौन कौन बनाए गए भाजपा मंडल के कैप्टन
Next Article BJP संगठन चुनाव Breaking : बहुप्रतीक्षित भाजपा के चार मंडल में अध्यक्ष के लिए आए चौकाने वाले नाम, रिकेश-सुमीत-खोमन और गोपी को मिला नेतृत्व, क्षेत्र में खुशी की लहर, संगठन से बधाइयों का लगा तांता

You Might Also Like

छत्तीसगढ़रोजगार

Chhattisgarh Fireman Vacancy : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती…इस तारीख से शुरू होगा आवेदन…

19/06/2025
छत्तीसगढ़

Balodabazar News : कृषि विभाग की टीम ने विक्रय केंद्रों में दी दबिश, अवैध खाद- बीज किया जब्त

19/06/2025
छत्तीसगढ़

NFSU Groundbreaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ में करेंगे फारेंसिक यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन, जवानों से करेंगे संवाद

19/06/2025
छत्तीसगढ़

School Teacher Arrested : परीक्षा में पास कराने का लालच देकर स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?