CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Executive Committee : मोर्चा कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, पदाधिकारियों की अनुमति के बाद लगेगी अंतिम मुहर

BJP Executive Committee : मोर्चा कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, पदाधिकारियों की अनुमति के बाद लगेगी अंतिम मुहर

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
BJP OBC Morcha Chhattisgarh
BJP OBC Morcha Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी का ऐलान पिछले माह किया गया था। इसी दौरान पार्टी के 7 मोर्चों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे। नियम अनुसार, मोर्चा अध्यक्षों को इस माह के अंत तक अपनी कार्यकारिणी (BJP Executive Committee) बनानी थी, लेकिन नवरात्रि और सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण इसमें देरी हो रही थी।

अब नवरात्रि समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक सूची जारी हो सकती है। इसे लेकर अध्यक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है। लिस्ट पर संगठन के पदाधिकारियों की अनुमति से अंतिम मुहर लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भाजपा की नई टीम के ऐलान के बाद 31 अगस्त को राष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें संगठन को मजबूत करने और समय पर कार्यकारिणी (BJP Executive Committee) बनाने के निर्देश दिए गए थे।

जिलों की कार्यकारिणी भी लंबित

सभी मोर्चों को कहा गया था कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में अपनी टीम तैयार करें। इसके बावजूद अब तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी है। इधर केवल मोर्चों की ही नहीं, बल्कि जिलों की कार्यकारिणी (BJP Executive Committee) भी लंबित है। रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण के अलावा करीब एक दर्जन जिलों की कार्यकारिणी अभी तक घोषित नहीं हो पाई है।

देरी का असर संगठन पर

अगस्त में ही सभी जिलों की सूची जारी करने का लक्ष्य था, लेकिन अब यह कार्य अटका हुआ है। संगठन ने जिलाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी कार्यकारिणी तैयार करें। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कार्यकारिणी गठन में हो रही देरी का असर संगठन की मजबूती पर पड़ सकता है। यही कारण है कि जल्द ही मोर्चों और जिलों की कार्यकारिणी (BJP Executive Committee) को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों से देरी

बताया जा रहा है कि धार्मिक आयोजनों और चल रहे कार्यक्रमों के कारण यह देरी हुई है और अब जल्द ही मोर्चों व जिलों की कार्यकारिणी (BJP Executive Committee) का ऐलान कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर भाजपा में नई टीम गठन की प्रक्रिया अधूरी है और पार्टी कार्यकर्ता अब अगले माह का इंतजार कर रहे हैं।

Emergency Delivery Korba : नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस, चलते ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान
Airport Navigation System Fails : आकाशीय बिजली ने मचाई अफरा-तफरी, रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम आज भी फेल
DGCA New Refund Rules India : अब 48 घंटे के अंदर मुफ्त रद्द कर सकेंगे विमान टिकट, यात्रियों को बड़ी राहत
Gold Smuggling Case : सराफा कारोबारियों के यहां ईडी की छापेमारी, सोना तस्कर सिंडिकेट की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?