CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा इलेक्शन तक बीजेपी तैयार’, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का ऐलान

पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा इलेक्शन तक बीजेपी तैयार’, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का ऐलान

By Newsdesk Admin 20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

UP Politics: पंचायत और संगठन की तैयारियों को लेकर बीजेपी उत्तर प्रदेश में तेजी से काम कर रही है. ये बात खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने आज कुशीनगर में कही. वे पीएम मोदी के ट्रांजिट विजिट स्वागत के लिए आए. दरअसल पीएम मोदी को कुशीनगर एअरपोर्ट से बिहार जाना था. स्वागत के बाद चौधरी मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने सपा के PDA को तोड़ने वाला नारा बताया और कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है.  

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो संवैधानिक व्यवस्था के तहत हर तीन साल में संगठनात्मक चुनाव करता है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टाला गया था. उत्तर प्रदेश में हमने ढाई करोड़ से अधिक सदस्य और 11 लाख सक्रिय सदस्य बनाए हैं. हम पूरी तरह से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं.

बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है

भूपेन्द्र चौधरी ने जोर देकर कहा कि बीजेपी में लोकतांत्रिक तरीके से संगठन का निर्माण होता है और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव जल्द पूरे कर लिए जाएंगे. चौधरी ने दावा किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी और मुंबई से गुवाहाटी तक बीजेपी का संगठन देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरा है.

सपा के PDA पर तंज

इसके साथ ही सपा के पीडीए नारे पर तीखा हमला बोलते हुए भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास समाज को जाति भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने का रहा है. सपा हमेशा जातिगत राजनीति करती है, लेकिन देश की जनता उनके इस एजेंडे को समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि तीसरी बार जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश देकर यह साबित कर दिया कि लोग विकास और एकता चाहते हैं.

वहीँ जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भूपेन्द्र चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में लंबे समय तक सपा और कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन तब इनका ध्यान जातिगत जनगणना पर नहीं था. हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित है. जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर हम सभी का विकास सुनिश्चित करेंगे.

पंचायत चुनाव की तैयारियां

आगामी पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति पर बोलते हुए चौधरी ने कहा कि हम जिला पंचायत सदस्यों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे. ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार ने जिला पंचायतों और गांवों के लिए पर्याप्त धनराशि दी है। हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है.

बिजली किल्लत पर जवाबलगातार बिजली किल्लत के आरोपों पर चौधरी ने कहा, “हमारी सरकार ने बिजली वितरण में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित की है. ग्रामीण, शहरी और जिला मुख्यालयों में निर्धारित व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति की जा रही है.

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 20/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

Aadhaar Centre on Google Maps: अब एक क्लिक में मिलेंगे वेरिफाइड आधार सेंटर, फर्जी ठिकानों से राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च आधार अपडेट के लिए…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?