CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP नेता का दबदबा? बेटे की करतूत पर केस खत्म करने की ऑडियो क्लिप वायरल…

BJP नेता का दबदबा? बेटे की करतूत पर केस खत्म करने की ऑडियो क्लिप वायरल…

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में वे अपने बेटे के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष को धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि, मैं रूलिंग पार्टी का अध्यक्ष हूं।

दरअसल, पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे पर मारपीट का केस हुआ है। हालांकि इस पर पुरुषोत्तम देवांगन से बात की तो उन्होंने वायरल ऑडियो को गलत बताया। उनका कहना है कि, मैं दूसरी पार्टी को जानता भी नहीं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रूंगटा कॉलेज आर-1 में सोमवार को वार्षिक “व्योम फेस्ट” का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीबीए सेकेंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान (18 साल), निवासी सेक्टर-5 का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रा ने पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन को यह बात बताई।

इसके बाद वैभव अपने दोस्त सोमू देवांगन और कुछ लड़कों के साथ मारपीट करने पहुंच गया। उसने अपने पिता की ऊंची पहुंच और जिलाध्यक्ष होने की धमकी दी। इस पर दूसरे ग्रुप के लड़कों ने भी गाली-गलौज की जिसके बाद विवाद बढ़ा और जमकर मारपीट हो गई। एक कार में तोड़फोड़ भी की गई है।

जमकर हुआ बवाल, पहुंची पुलिस

पीड़ित ऋषि का आरोप है कि, मारपीट में उसके बाएं आंख के नीचे, पीठ और बाएं हाथ में चोट आई है। उसने जामुल पुलिस को फोन कर सूचना दी। मारपीट के दौरान वैभव देवांगन, सोमू देवांगन और कई अन्य अज्ञात लड़के शामिल थे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ, जिससे लोगों की पूरी भीड़ जुट गई थी।

‘बेटे ने सरकार में पहुंच की दी थी धमकी’

ऋषि का आरोप है कि, हमलावरों ने उन्हें सरकार में पहुंच होने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि, सरकार हमारी है, थाने में रिपोर्ट कराओ तो भी पुलिस कुछ नहीं करेगी। ऋषि का कहना है कि, इस दौरान वैभव ने किसी पुलिसवाले को फोन किया और कहा कि अगर ये लोग शिकायत दर्ज कराने आए तो थाने में पकड़कर पीटना।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल ऑडियो में क्या कहा?

आगे ऑडियो में ये भी कहते सुनाई देते हैं कि, बार-बार मीडिया वालों का फोन आ रहा है। भइया क्या विषय है क्या बात है। उनको बोलिए वो लोग थाने गए हैं आपस में जाकर बात कर लें। इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि, मैं जा रहा हूं आपके बेटे से बात करता हूं।

रूंगटा में दूसरे दिन भी हुआ जमकर विवाद

रूंगटा आर-1 में कॉलेज फेस्ट (व्योम) के दौरान​​​ दूसरे दिन भी छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ। एक गुट ने रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने आए नाइजीरियन छात्र को जमकर मारा। इसके बाद देर रात तक बवाल होता रहा। बाद में जामुल पुलिस वहां पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

दोनों पक्ष पर काउंटर केस दर्ज

इस मामले में जामुल टीआई कपिल देव पांडेय का कहना है कि, दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल में बच्चों को पीटने वाले शिक्षक रहें सतर्क, सरकार ने कर ली है कार्रवाई की तैयारी..
Atal University Vice Chancellor Appointment : अगले महीने अटल विश्वविद्यालय को मिलेगा नया कुलपति, चयन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
Korba Farmer Suicide : कर्ज के बोझ से दबे किसान ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत
House Theft Case: सूने मकान में सेंधमारी करने वाला गैंग पकड़ा, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
CG PSC के माध्यम से “नायब तहसीलदार” बनाने खेलवार दम्पत्ति का खेला, सरकारी नौकरी दिलाने ठग लिए 30 लाख, 9 साल बाद दुर्ग में FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर

सीजी भास्कर, 20 मई। भानुप्रतापपुर, कांकेर जिले से आज…

SDM sealed petrol pump : SDM ने पेट्रोल पंप किया सील

सीजी भास्कर, 20 मई। बलौदाबाजार, जिले में पेट्रोल पंप संचालक…

Bhupesh Baghel attacks Amit Shah : बोले- बस्तर में दिया बयान झूठ का पुलिंदा

सीजी भास्कर, 20 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं…

History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के टिकरापारा इलाके…

Admission Fair 2026 begins : फ्री रजिस्ट्रेशन के साथ अंतिम दिन भी मिलेगा शामिल होने का मौका

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल में…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डशिक्षा

ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 

11/01/2025
अपराधघटना दुर्घटनाभिलाई-दुर्ग

Bhilai News 🛑 नंदिनी रोड पर चाकू लहरा आने जाने वालों को धमका रहे युवक को छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

20/06/2024
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

30/04/2026
Chhattisgarh Global Outreach Mission
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Global Outreach Mission : CM के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत

21/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?